लाइव न्यूज़ :

शिअद से अलग हुए गुट और भाजपा के साथ सीटों का बंटवारा कर बनाएंगे सरकार: अमरिंदर सिंह

By भाषा | Updated: November 29, 2021 17:49 IST

Open in App

चंडीगढ़, 29 नवंबर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी अकाली दल से अलग हुए गुट और भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर राज्य में अगली सरकार बनाएगी। सिंह ने आज यहां हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की। अमरिंदर सिंह ने कहा कि खट्टर के साथ यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी।

उन्होंने कहा, “कोई नया राजनीतिक घटनाक्रम नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री के साथ एक बढ़िया कॉफी पी।” यह पूछे जाने पर कि विधानसभा चुनाव से पहले क्या उनकी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस में “बड़े चेहरे” शामिल होंगे, सिंह ने कहा, “उसके लिए इंतजार कीजिये। सब कुछ ठीक चल रहा है। लोग बेहद उत्साहित हैं और हमारी सदस्यता अच्छी चल रही है।” उन्होंने कहा, “भगवान ने चाहा तो भारतीय जनता पार्टी और (सुखदेव सिंह) ढींढसा की पार्टी (शिअद संयुक्त) के साथ सीटों का बंटवारा कर हम सरकार बनाएंगे।”

कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के साथ हुई सियासी रस्साकशी के बाद सिंह ने सितंबर में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। खट्टर के साथ उनकी मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब तीन कृषि कानूनों को वापस लेने वाले एक विधेयक को आज संसद के दोनों सदनों से पारित कर दिया गया।

भाजपा के साथ गठबंधन की बातचीत पर पूछे गए प्रश्न के उत्तर में उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “मैंने मुख्यमंत्री से मुलाकात की तो इसका यह मतलब नहीं है कि जब आप किसी से मिलें तो वह राजनीतिक ही हो। यह मात्र शिष्टाचार मुलाकात थी।”

हरियाणा सरकार की ओर से जारी तस्वीर में देखा जा सकता है कि खट्टर अमरिंदर सिंह का गर्मजोशी से स्वागत कर रहे हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या वह पंजाब चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे पर भाजपा नेताओं से मुलाकात करेंगे, सिंह ने कहा कि वह दिल्ली जाएंगे और निश्चित तौर पर उनसे मुलाकात करेंगे।

कृषि कानूनों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “अब सब कुछ खत्म हो चुका है। तीन कृषि कानूनों को संसद द्वारा वापस ले लिया गया है।” सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों की छह से सात मांग मान ली है इसलिए अब कोई मुद्दा नहीं रह गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन