लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के समन्वित विकास में सभी वर्गों की भागीदारी जरूरी: गहलोत

By भाषा | Updated: February 6, 2021 19:10 IST

Open in App

जयपुर, छह फरवरी राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को कहा कि राज्य के समन्वित विकास के लिए समाज के सभी वर्गों की भागीदारी जरूरी है।

गहलोत मुख्यमंत्री निवास से वीडियो कान्फ्रेन्स के माध्यम से स्वैच्छिक संगठनों, नागरिक समाज व उपभोक्ता मंच के प्रतिनिधियों के साथ बजट पूर्व संवाद कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि बजट तैयार करने में सभी के सुझावों को शामिल करने के साथ ही राज्य सरकार समाज के हर वर्ग के लिए बजट में समुचित प्रावधान करके प्रदेश के विकास में उनकी भागीदारी बढ़ाने का हर संभव प्रयास करेगी।

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के कारण आए संकट के दौरान स्वयंसेवी संगठनों ने जरूरतमंदों की मदद करने में राज्य सरकार का पूरा सहयोग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा से जुड़े कार्यों में राज्य सरकार ने हमेशा प्रगतिशील सोच के साथ फैसले लिये हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गरीबों व वंचित वर्गों को केन्द्र में रखकर उनका जीवन स्तर ऊपर उठाने के लिए कई कदम उठाए गए।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2020-21 में महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत कुल 37 करोड़ 19 लाख मानव दिवस सृजित करके राज्य के 70.93 लाख परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराया गया। उन्होंने कहा कि नरेगा श्रमिकों को समय पर भुगतान सुनिश्चित किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं व कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के साथ ही उनके प्रभावी क्रियान्वयन में नागरिक संगठनों एवं एनजीओ की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्होंने कहा कि स्थानीय आवश्यकता के अनुसार नवाचार अथवा नई योजना की आवश्यकता के संबंध में दिए गए मूल्यवान एवं सारगर्भित सुझावों को आगामी बजट में स्थान देने का पूरा प्रयास किया जाएगा।

बैठक में भाग लेने वाले स्वैच्छिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने कोरोना वायरस के बेहतरीन प्रबंधन के लिए मुख्यमंत्री गहलोत के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा उठाये गए कदमों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार के प्रबंधन की देश-विदेश में सराहना हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल