लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में तेज हवा की वजह से प्रदूषण में आंशिक कमी

By भाषा | Updated: November 6, 2021 13:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह नवंबर दिल्ली में शनिवार को तेज हवाएं चलने से वायु गुणवत्ता में आंशिक सुधार हुआ और अगले दो दिनों में हवा और साफ होने की उम्मीद है। मौसम विशेषज्ञों ने यह जानकारी दी।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के समीर ऐप के अनुसार शनिवार सुबह आठ बजे शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 449 दर्ज किया गया, जो कि ‘गंभीर’ श्रेणी के तहत आता है। शुक्रवार को यह 462 था।

उल्लेखनीय है कि एक्यूआई शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

प्रतिबंध के बावजूद बृहस्पतिवार को दिवाली के मौके पर खूब पटाखे चलने और पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने के मामलों में वृद्धि की वजह से त्योहार के बाद दिल्ली में वायु गुणवत्ता पिछले पांच साल में सबसे खराब स्तर पर पहुंच गई।

शहर में वायु गुणवत्ता सूचकांक बृहस्पतिवार रात ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गया और शुक्रवार सुबह तक इसमें और बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह 462 तक पहुंच गया।

मौसम विभाग ने तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है, जिससे शनिवार को शहर की आबोहवा को प्रदूषक कणों से मुक्त होने में मदद मिलेगी। विशेषज्ञों ने बताया कि मौसम संबंधी प्रतिकूल परिस्थितियों, मंद हवा और कम तापमान के बीच पटाखे, पराली जलाने और स्थानीय स्रोते से उत्सर्जन की वजह से वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में पहुंच गई।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु गुणवत्ता पूर्वानुमान एजेंसी ‘सफर’ ने बताया कि पराली जलाने की वजह से शुक्रवार को दिल्ली के प्रदूषण में पीएम 2.5 का योगदान 36 प्रतिशत था, जो कि अब तक का सबसे ज्यादा है।

दिल्ली में शनिवार सुबह ठंड रही और न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के हिसाब से सामान्य है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को बताया कि सुबह आंशिक बादल छाए रहेंगे और मध्यम धुंध छायी रहेगी। वहीं, दिन में तेज हवा चलेगी। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सुबह साढ़े आठ बजे हवा में नमी का स्तर 78 फीसदी दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि अनुमान के अनुसार दिल्ली में कोहरे और धुंध की स्थिति में सुधार हुआ। मौसम कार्यालय ने बताया कि दिल्ली के दो हवाई अड्डों पर सुबह पांच बजकर 30 मिनट से नौ बजकर 30 मिनट के बीच हल्का कोहरा छाया रहा और दृश्यता 600 से 800 मीटर के दायरे में रही। बयान में बताया गया कि पश्चिम से उत्तर-पश्चिमी हवाओं और इसकी 8 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने और आर्द्रता में कमी या नमी के सूखने की वजह से परिस्थिति में बदलाव हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया