लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में तेज हवा की वजह से प्रदूषण में आंशिक कमी

By भाषा | Updated: November 6, 2021 12:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह नवंबर दिल्ली में शनिवार को तेज हवाएं चलने से वायु गुणवत्ता में आंशिक सुधार हुआ और अगले दो दिनों में हवा और साफ होने की उम्मीद है। मौसम विशेषज्ञों ने यह जानकारी दी।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के ‘समीर’ ऐप के अनुसार शनिवार सुबह आठ बजे शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 449 दर्ज किया गया, जो कि ‘गंभीर’ श्रेणी के तहत आता है। शुक्रवार को यह 462 था।

उल्लेखनीय है कि एक्यूआई शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

प्रतिबंध के बावजूद बृहस्पतिवार को दिवाली के मौके पर खूब पटाखे चलने और पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने के मामलों में वृद्धि की वजह से त्योहार के बाद दिल्ली में वायु गुणवत्ता पिछले पांच साल में सबसे खराब स्तर पर पहुंच गई।

शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक बृहस्पतिवार रात ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गया और शुक्रवार सुबह तक इसमें और बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह 462 तक पहुंच गया।

मौसम विभाग ने तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है, जिससे शनिवार को शहर की आबोहवा को प्रदूषक कणों से मुक्त होने में मदद मिलेगी। विशेषज्ञों ने बताया कि मौसम संबंधी प्रतिकूल परिस्थितियों, मंद हवा और कम तापमान के बीच पटाखे, पराली जलाने और स्थानीय स्रोते से उत्सर्जन की वजह से वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में पहुंच गई।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु गुणवत्ता पूर्वानुमान एजेंसी ‘सफर’ ने बताया कि पराली जलाने की वजह से शुक्रवार को दिल्ली के प्रदूषण में पीएम 2.5 का योगदान 36 प्रतिशत था, जो कि अब तक का सबसे ज्यादा है।

दिल्ली में शनिवार सुबह ठंड रही और न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के हिसाब से सामान्य है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को बताया कि आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। धुंध की स्थिति भी रहेगी। वहीं, तेज हवा चलने और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सुबह साढ़े आठ बजे हवा में नमी का स्तर 78 फीसदी दर्ज किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे