लाइव न्यूज़ :

आइजोल में आंशिक लॉकडाउन 21 अगस्त तक बढ़ाया गया

By भाषा | Updated: August 15, 2021 21:43 IST

Open in App

आइजोल, 15 अगस्त मिजोरम सरकार ने आइजोल नगर निगम (एएमसी) क्षेत्र में आंशिक लॉकडाउन और राज्य के अन्य हिस्सों में कुछ प्रतिबंधों की अवधि 21 अगस्त तक बढ़ा दी है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

यह प्रतिबंध आठ अगस्त को लागू किये गए थे और 14 अगस्त को समाप्त हो गए थे, जिसके बाद इनकी अवधि बढ़ाई गई। नए आदेश में कहा गया कि कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए वर्तमान दिशा निर्देशों का पालन करना जरूरी है क्योंकि राज्य की राजधानी में संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं।

आदेश में कहा गया कि कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए एएमसी के बाहर के क्षेत्रों में उपायुक्त अलग दिशा निर्देश जारी करेंगे।

एएमसी क्षेत्र में उपासना स्थल, शैक्षणिक संस्थान, पिकनिक स्थल, जिम्नेजियम, खेल, सामाजिक समागम इत्यादि पर रोक जारी रहेगी। एएमसी के बाहर कोविड मुक्त गांवों में आंगनवाड़ी केंद्रों को खोलने की अनुमति दी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र