लाइव न्यूज़ :

तरुण गोगोई के स्वास्थ्य में आंशिक सुधार, डायलिसिस का पहला चक्र पूरा: चिकित्सक

By भाषा | Updated: November 22, 2020 21:58 IST

Open in App

गुवाहाटी, 22 नवंबर असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के स्वास्थ्य में रविवार सुबह मामूली सुधार देखा गया और वह अभी अर्ध चेतन अवस्था में हैं। गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) के अधीक्षक अभिजीत शर्मा ने यह जानकारी दी।

शर्मा ने संवाददाताओं को बताया उनके गुर्दे ठीक से काम कर सकें, इसके लिए दिन में चिकित्सकों ने डायलिसिस का पहला चक्र पूरा किया।

उन्होंने कहा,‘‘ पोटैशियम के स्तर को कम करने के लिए हमारे नेफ्रोलॉजिस्ट ने डायलिसिस का सुझाव दिया था। डायलिसिस शुरू हो गई है और हम देखते हैं कि उनका मूत्र उत्सर्जन सामान्य होता है कि नहीं।’’

कांग्रेस के 84 वर्षीय दिग्गज नेता को कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त होने के बाद पैदा हुई दिक्कतों की वजह से दो नवंबर को जीएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने रविवार को उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और अस्पताल के अधिकारियों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, राज्य के कैबिनेट मंत्री और अगप नेता अतुल बोरा, केशब महंत, भाजपा नेता रमन डेका और एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल आदि ने गोगोई के स्वास्थ्य के बारे में अस्पताल जा कर जानकारी ली।

उनके बेटे और लोकसभा सदस्य गौरव गोगोई असम के मुख्य सचिव जीष्णु बरूआ के साथ शनिवार रात अस्पताल पहुंचे। गोगोई की बेटी और बहू भी रविवार को अस्पताल पहुंचीं।

शनिवार रात से ही सांसद, विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अस्पताल में डेरा डाले हुए हैं।

गोगोई के समर्थक राज्य भर के मंदिरों, मस्जिदों में उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थनाएं कर रहे हैं।

शर्मा ने संवाददाताओं को बताया कि चिकित्सकों ने कई जांचों को दोहराया और शनिवार की तुलना में उनके स्वास्थ्य में सुधार देखा गया।

उन्होंने कहा, ‘‘ वह अर्ध चेतन अवस्था में हैं। हमने कल रात कहा था कि उनके लिए 48 घंटे बेहद नाजुक हैं। 24 घंटे बीत चुके हैं और उनकी स्वास्थ्य स्थिति में कोई गिरावट नहीं देखी गई। यह सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण बात है।’’

गोगोई का स्पंद दर और रक्तचाप नियंत्रण में है और ऑक्सीजन दर 95-97 फीसदी है।

उन्होंने बताया, ‘‘चिंता की एकमात्र वजह पेशाब की मात्रा है, जो पिछले 24 घंटे में 100-120 मिलीलीटर ही रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर