लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में आंशिक कोरोना कर्फ्यू को 31 मई तक विस्तार दिया गया

By भाषा | Updated: May 22, 2021 21:01 IST

Open in App

लखनऊ, 22 मई उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में लागू आंशिक कोरोना कर्फ्यू को सोमवार, 31 मई की सुबह सात बजे तक के लिए बढ़ा दिया है। उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने एक बयान में शनिवार को यह जानकारी दी।

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने बयान में कहा, '' उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेशवासियों के जीवन और जीविका को सुरक्षित रखने के लिए संकल्पित है और इसी भावना के साथ हमने कोविड की इस दूसरी लहर में आंशिक कोरोना कर्फ्यू की नीति अपनाई है।''

उन्होंने कहा, '' प्रदेशव्यापी आंशिक कोरोना कर्फ्यू के सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं और संक्रमण की चेन तोड़ने में सहायता मिल रही है, प्रदेशवासियों की ओर से भी भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है। सक्रिय मामले लगातार कम हो रहे हैं, ऐसे में 31 मई की सुबह सात बजे तक आंशिक कोरोना कर्फ्यू को विस्तार दिए जाने का निर्णय लिया जा रहा है।''

प्रवक्ता ने कहा कि टीकाकरण, औद्योगिक गतिविधियां, मेडिकल संबंधी कार्य आदि आवश्यक अनिवार्य सेवाएं यथावत जारी रहेंगी।

उल्लेखनीय है कि इसके पहले 15 मई को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में वर्चुअल माध्यम से संपन्न हुई मंत्रिमंडल की बैठक में प्रदेश में लागू आंशिक कोरोना कर्फ्यू (लॉकडाउन) को सोमवार, 24 मई की सुबह सात बजे तक बढ़ाने समेत कई महत्वपूर्ण फैसले किये गये थे।

उत्तर प्रदेश में पांच मई से आंशिक कोरोना कर्फ्यू लगातार बढ़ाया जा रहा है। इसके पहले शुरू में शनिवार और रविवार और बाद में शुक्रवार की रात आठ बजे से मंगलवार सुबह सात बजे तक के लिए सरकार ने आंशिक कोरोना कर्फ्यू घोषित किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन