लाइव न्यूज़ :

काशी विश्वनाथ गलियारा क्षेत्र में दो मंजिला इमारत का हिस्सा गिरा, दो की मौत, छह घायल

By भाषा | Updated: June 1, 2021 14:13 IST

Open in App

वाराणसी, एक जून प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में निर्माणाधीन काशी विश्वनाथ गलियारा क्षेत्र में मंगलवार को सुबह एक दो-मंजिला इमारत का हिस्सा गिर जाने से दो मजदूरों की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन मजदूर घायल हो गए।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस संबंध में यहां के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा से फोन पर बातचीत कर घटना की जानकारी हासिल की और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

शर्मा ने ट्वीट कर बताया कि प्रधानमंत्री ने घटना में मारे गए लोगों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया।

प्रधानमंत्री ने सभी घायलों को उचित चिकित्सा सुविधा प्रदान करने का भी निर्देश दिया।

काशी विश्वनाथ गलियारा प्रधानमंत्री मोदी की महत्वाकांक्षी परियोजना है।

इस परियोजना क्षेत्र में स्थित एक मंदिर परिसर के एक खाली पड़े भवन का कुछ हिस्सा मंगलवार सुबह गिर गया।

मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील वर्मा ने बताया कि इस घटना में दो मजदूरों की मौत हो गई जबकि छह मजदूर घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि मंदिर प्रशासन और निर्माण कार्य कर रही कम्पनी द्वारा मृतकों के परिजन को पांच पांच लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा