लाइव न्यूज़ :

दिल्ली को भेजी गई विदेशी मदद का हिस्सा सिर्फ केंद्र प्रबंधित अस्पतालों को नहीं जा सकता : अदालत

By भाषा | Updated: May 12, 2021 22:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 मई दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को केंद्र से कहा कि राष्ट्रीय राजधानी के लिए दवाओं एवं उपकरणों के रूप में जब विदेशी मदद का आवंटन किया जाए तो ये सिर्फ केंद्र सरकार द्वारा प्रबंधित अस्पतालों एवं संस्थानों तक ही सीमित नहीं रहनी चाहिए।

न्यायमूर्ति विपिन सांघी और न्यायमूर्ति रेखा पल्ली की पीठ ने कहा कि अगर मदद राष्ट्रीय राजधानी के लिए दी जा रही है तो दिल्ली सरकार को उसे वितरित करने दें।

पीठ ने कहा, “जब आप मदद दिल्ली को दें, तो आपको केंद्र सरकार द्वारा प्रबंधित संस्थानों एवं अस्पतालों से परे भी देखना होगा। यह मदद ऐसी जगह जानी चाहिए जहां इसकी सबसे ज्यादा जरूरत हो और इसका सबसे ज्यादा प्रयोग हो।”

अदालत ने कहा, “ये वहां जानी चाहिए जहां ये अपने मकसद को पूरा करे जिसके लिए ये मदद आई है---कोविड मरीजों के लाभ के लिए।”

पीठ ने यह भी स्पष्ट किया है कि अगर स्थिति में सुधार नहीं होता है तो वह उचित आदेश पारित करने में हिचकिचाएगी नहीं।

अदालत ने कहा, “हम बाल की खाल निकालने तक के स्तर तक नहीं जाना चाहते लेकिन अगर यह वितरण की समस्या जारी रहती है तो हम आदेश देंगे।”

केंद्र सरकार ने दावा किया कि मदद का वितरण “लक्षित एवं समान रूप से किया जा रहा है।”

इसने यह भी कहा कि शुरुआत में मदद केंद्रीकृत थी लेकिन अब यह राज्यों को भेजी जा रही है जो तय कर रहे हैं कि किन संस्थानों को यह मदद देनी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो