लाइव न्यूज़ :

ठाणे में इमारत का एक हिस्सा गिरा, दो लोगों की मौत, एक घायल

By भाषा | Updated: September 12, 2021 20:07 IST

Open in App

ठाणे, 12 सितंबर महाराष्ट्र के ठाणे शहर में रविवार की सुबह 25 साल पुरानी चार मंजिला आवासीय इमारत का स्लैब गिरने की घटना में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। नगर निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

ठाणे नगर निगम के उपायुक्त अशोक बरपुले ने बताया कि राबोदी इलाके में स्थित खत्री अपार्टमेंट के ‘सी-विंग’ की तीसरी मंजिल पर बने फ्लैट कास्लैब सुबह छह बजे टूटकर जमीन पर आ गिरा।

उन्होंने बताया कि जानकारी मिलने के बाद, स्थानीय दमकलकर्मी और ठाणे महानगरपालिका के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ की टीम मौके पर पहुंची और मलबे में दबे तीन लोगों को बाहर निकाला।

बरपुले ने बताया कि तीनों घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान दो लोगों की मौत हो गई।

महानगरपालिका के आपदा नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि मरने वालों की पहचान रमीज शेख (32) और गौस तंबोली (38) के रूप में हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि अन्य घायल व्यक्ति का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बरपूले ने बताया कि राबोली स्थित आवासीय परिसर में कुल 73 फ्लैट हैं। साथ ही बताया कि घटना के बाद वहां 24 मकानों में रहने वाले सभी लोगों को एहतियातन सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है।

महानगरपालिका के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि घटना के बाद 25 साल पुरानी इमारत के ‘सी-विंग’ को सील कर दिया गया है।

इस बीच मौके पर पहुंचे ठाणे जिले के प्रभारी मंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया कि ऐसी घटनाओं का एकमात्र समाधान खतरनाक और जीर्ण-शीर्ण भवनों का क्लस्टर विकास है।

शिंदे ने कहा कि इमारत को खतरनाक घोषित कर दिया गया था लेकिन इसमें रहने वाले लोग यहां से हटने से बच रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रावधानों के अनुसार मरने वालों के परिजनों को मुआवजा दिया जायेगा।

शिवसेना नेता ने कहा, ‘‘जीर्ण-शीर्ण और खतरनाक भवनों की इस समस्या का एकमात्र स्थायी समाधान क्लस्टर विकास है, जिसे ठाणे शहर के लिए स्वीकृत किया गया है। विकास कार्यों को अंतिम रूप देने के लिए निर्वाचित प्रतिनिधियों, नागरिक अधिकारियों और स्थानीय लोगों को बैठक करनी चाहिये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग