लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के ग्रीन पार्क में बहुस्तरीय पार्किंग स्थल का एक हिस्सा ढहा

By भाषा | Updated: November 2, 2021 23:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो नवंबर दिल्ली के ग्रीन पार्क में स्वचालित बहुस्तरीय पार्किंग स्थल का एक हिस्सा मंगलवार शाम ढह गया, जिसका पिछले साल नवंबर में दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) ने उद्घाटन किया था। निगम अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एसडीएमसी के महापौर ने घटना की जांच का आदेश दिया है।

अधिकारियों ने दावा किया कि इस घटना में किसी व्यक्ति के हताहत होने या कारों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना नहीं मिली ।

पुलिस ने कहा कि हौज खास थाने को बहु-स्तरीय पार्किंग के अंदर बिजली से चलने वाले फ्लोर प्लेट्स (जो कारों को इधर-उधर करती हैं) गिरने की घटना के बारे में सूचना मिली थी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ''बहु-स्तरीय पार्किंग को अब बंद कर दिया गया है और पूरी तकनीकी जांच तक किसी को प्रवेश की अनुमति नहीं है।''

उपराज्यपाल अनिल बैजल तथा केंद्रीय मंत्री आर के सिंह ने एसडीएमसी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पिछले साल नवंबर में इस स्वचालित स्टैक पार्किंग सुविधा का उद्घाटन किया था।

एसडीएमसी के महापौर मुकेश सूर्यन ने कहा, ''ऐसी स्वचालित स्टैक पार्किंग में प्लेटफॉर्म पर कारें खड़ी की जाती हैं। किसी तकनीकी खराबी के कारण पार्किंग सुविधा का एक प्लेटफॉर्म ढह गया। यह कोई बड़ी घटना नहीं थी। इस घटना में न तो किसी को चोट लगी और न ही कोई कार क्षतिग्रस्त हुई।''

उन्होंने कहा कि घटना के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा, ‘‘घटना की जांच का आदेश दिया गया है। घटना के लिए जो भी ठेकेदार या अधिकारी जिम्मेदार होंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए