लाइव न्यूज़ :

महामारी में मध्यप्रदेश की जेलों से रिहा किये गये 4,500 कैदियों की पैरोल अवधि बढ़ी

By भाषा | Updated: June 5, 2021 16:34 IST

Open in App

भोपाल, पांच जून कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए मध्यप्रदेश की जेलों से पैरोल पर रिहा किए गये लगभग 4,500 कैदियों की पैरोल अवधि और 30 दिनों के लिए बढ़ा दी गयी है।

राज्य के गृह एवं जेल मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने शनिवार को संवाददाताओं को बताया, ‘‘ वर्तमान में मध्य प्रदेश की जेलों से लगभग 4,500 कैदी 60 दिनों के लिए पैरोल पर बाहर हैं। कोविड-19 महामारी के मद्देनजर सरकार ने इन कैदियों की पैरोल अवधि और 30 दिन बढ़ाकर 90 दिन करने का निर्णय लिया है।’’

मंत्री ने कहा कि यह निर्णय इसलिए लिया गया है क्योंकि यह संभव है कि फिलहाल पैरोल पर जेल से बाहर रह रहे ये कैदी अपने साथ कोरोना वायरस संक्रमण जेल में ला आएं और इससे जेल में अन्य कैदी संक्रमित हो सकते हैं।

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही प्रदेश सरकार ने यह भी निर्णय लिया है कि जेलों में बंद सभी कैदियों की आरटी-पीसीआर जांच कराई जाएगी।

मिश्रा ने बताया कि प्रदेश की जेलों में बंद 18 हजार कैदियों को कोविड-19 टीका लगाया जा चुका है तथा जेलों में टीकाकरण के लिए 100 से अधिक शिविर लगाए जा चुके हैं।

देश में कोविड-19 की महामारी फैलने के बाद उच्चतम न्यायालय द्वारा सरकार को जेलों में भीड़ कम करने के निर्देश देने के बाद गत वर्ष मार्च में जेल के कैदियों को पहली दफा पैरोल पर रिहा किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र