लाइव न्यूज़ :

पारिमपोरा मुठभेड़: उमर, महबूबा ने शव परिजनों को सौंपे जाने की मांग की

By भाषा | Updated: January 4, 2021 18:42 IST

Open in App

श्रीनगर, चार जनवरी नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को मांग की कि पिछले हफ्ते पारिमपोरा मुठभेड़ में मारे गए तीन कथित आतंकवादियों के शव उनके परिजनों को सौंपे जाएं।

नेताओं ने परिजनों के उनके निर्दोष होने के दावों का जिक्र किया, यद्यपि पुलिस ने कहा कि उन्हें कट्टरपंथियों ने भड़काया था और उनमें से दो के संबंध लश्कर-ए-तैयबा से थे।

अब्दुल्ला ने कहा कि मुठभेड़ की निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से जांच होनी चाहिए। उन्होंने ट्वीट किया, “यह बेहद महत्वपूर्ण है कि इस मुठभेड़ की जांच जल्द पूरी हो। जैसा कि मनोज सिन्हा ने पहले ही वादा किया है, निष्पक्ष और पारदर्शी जांच से ही अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों को संतुष्टि मिलेगी, जिनका दावा है कि वे निर्दोष थे।”

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासन को शवों को परिजनों को सौंप देना चाहिए।

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, “नेशनल कॉन्फ्रेंस के लोकसभा सदस्य मसूदी हसनैन ने जब हाल ही में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से बात की थी तो उन्होंने मुठभेड़ की निष्पक्ष व त्वरित जांच का वादा किया था। अंतरिम तौर पर हमें उम्मीद है कि उपराज्यपाल शवों को उनके परिजनों को सौंपने का आदेश देंगे।”

उन्हीं के सुर में सुर मिलाते हुए पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा कि केंद्र और केंद्रशासित प्रदेश के प्रशासन को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे जाने वालों के शव नहीं सौंपने की नीति की समीक्षा करनी चाहिए।

पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि उनके कार्यकाल के दौरान उनसे भी मारे गए आतंकियों के शव नहीं लौटाने को कहा गया था।

उन्होंने कहा, “मैंने इससे इनकार कर दिया क्योंकि यह मानवता और हमारी धार्मिक मान्यताओं के खिलाफ है।”

उन्होंने दावा किया कि यह भी स्पष्ट नहीं है कि मारे गए लोग क्या आतंकवादी थे। उन्होंने उपराज्यपाल से हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां