संसदीय सचिव जी नारायण राजू का कोविड-19 से निधन
By भाषा | Updated: May 5, 2021 12:40 IST2021-05-05T12:40:28+5:302021-05-05T12:40:28+5:30

संसदीय सचिव जी नारायण राजू का कोविड-19 से निधन
नयी दिल्ली, पांच मई संसदीय सचिव जी नारायण राजू का कोविड-19 से निधन हो गया। वह 62 वर्ष के थे।
विधि मंत्रालय के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
उनके मुताबिक , राजू कोरोना वायरस से संक्रमित थे। इलाज के लिए उन्हें राजधानी स्थित डीआरडीओ कोविड केंद्र में भर्ती कराया गया था।
अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने मंगलवार की रात आखिरी सांस ली।
विधि मंत्रालय का संसदीय विभाग निर्वाचन आयोग से संबंधित मामले भी देखता है।
हाल ही में राजू को संसदीय सचिव के रूप में एक साल का सेवा विस्तार मिला था।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।