लाइव न्यूज़ :

संसदीय समिति ने नौसेना में तीसरे विमानवाहक पोत की जरूरत पर जोर दिया

By भाषा | Updated: December 23, 2021 14:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 दिसंबर भारत की लंबी तटरेखा एवं प्रतिकूलताओं को ध्यान में रखते हुए संसद की एक समिति ने देश में तीन विमानवाहक पोतों की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि इससे नौसेना की युद्धक क्षमता में काफी वृद्धि होगी।

भाजपा सांसद जुएल ओराम की अध्यक्षता वाली रक्षा संबंधी संसदीय समिति की एक रिपोर्ट संसद में बुधवार को पेश की गयी। समिति ने सरकार द्वारा की गयी कार्रवाई रिपोर्ट में यह बात कही।

रिपोर्ट के अनुसार, रक्षा मंत्रालय ने की गई कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा कि तीसरे विमानवाहक पोत की आवश्यकता को लेकर भारतीय नौसेना की देयताओं और भविष्य की अधिग्रहण परियोजनाओं में काम किया जायेगा।

समिति को बताया गया कि अभी पूर्वी एवं पश्चिमी समुद्री तटों के दोनों ओर दो विमानवाहक पोत काम कर रहे हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, समिति ने कहा कि जब पहले दो विमानवाहकों में से कोई एक मरम्मत के लिये जाता है तो इस विशाल पोत की मरम्मत में काफी समय लगता है। ऐसे में इसके कारण उत्पन्न होने वाली परिचालन कमियों को दूर करने के लिये एवं किसी संभावित परिस्थिति से निपटने के लिये ‘तीन विमानवाहक अपरिहार्य आवश्यकता’ है।

समिति ने कहा कि मानक परिदृश्य यह है कि हर समय दो विमानवाहक पोतों की तैनाती हो जबकि एक का मरम्मत एवं रखरखाव हो। रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘समिति चाहती है कि भावी अधिग्रहण की रूपरेखा तैयार करते समय नौसेना, समिति द्वारा की गई टिप्पणियों को ध्यान में रखे और इसके परिणाम से समिति को अवगत कराए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं