लाइव न्यूज़ :

उच्चतम न्यायालय संबंधी कुनाल कामरा के ‘भद्दे’ ट्वीट को लेकर संसदीय समिति ने ट्विटर से सवाल-जवाब किया

By भाषा | Updated: November 19, 2020 17:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 नवंबर संसद की एक समिति ने स्टैंड-अप कॉमेडियन कुनाल कामरा द्वारा उच्चतम न्यायालय और प्रधान न्यायाधीश को निशाना बनाते हुए किए गए ‘भद्दे’ ट्वीट को लेकर बृहस्पतिवार को ट्विटर से सवाल-जवाब किया और कहा कि यह सोशल मीडिया कंपनी सात दिनों के भीतर इस मामले पर जवाब दे।

डाटा संरक्षण विधेयक संबंधी संसद की संयुक्त समिति की अध्यक्ष मीनाक्षी लेखी ने यह जानकारी दी।

इससे पहले, ट्विटर ने लद्दाख को गलत ढंग से चीन में दर्शाने के लिए इस समिति के समक्ष लिखित माफी मांगी थी।

‘ट्विटर इंडिया’ के प्रतिनिधियों ने बृहस्पतिवार को समिति के समक्ष अपनी बात रखी।

लेखी ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘यह शर्मनाक है कि ट्विटर अपने मंच का इस्तेमाल ऐसे भद्दे ट्वीट के लिए करने दे रहा है जो स्टैंड-अप कॉमेडियन कुनाल कामरा ने उच्चतम न्यायालय और प्रधान न्यायाधीश के खिलाफ किए थे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ट्विटर उच्चतम न्यायालय और प्रधान न्यायाधीश जैसी शीर्ष संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ अपशब्द कहे जाने के लिए अपने मंच का दुरुपयोग होने दे रहा है।’’

भाजपा सांसद के मुताबिक, समिति के सदस्यों ने इस मुद्दे पर ट्विटर के प्रतिनिधियों से सवाल-जवाब किया। इन सदस्यों में कांग्रेस के विवेक तन्खा, बसपा के रितेश पांडे और बीजू जनता दल के बी महताब शामिल थे।

लेखी ने बताया कि ट्विटर की ओर से हैंडल एवं ट्वीट को प्रतिबंधित करने के बारे में दिया गया स्पष्टीकरण पर्याप्त नहीं है।

उधर, कामरा ने अपने विवादित ट्वीट वापस लेने से इनकार किया है।

इससे पहले एटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने कामरा के खिलाफ अवमानना के मामले में प्रक्रिया आरंभ करने की सहमति दे दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए