लाइव न्यूज़ :

आईटी पर संसदीय समिति फेसबुक व्हिसलब्लोअर को अपने सामने पेश होने के लिए बुलाना चाहती है

By भाषा | Updated: November 29, 2021 23:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 नवंबर फेसबुक पर नफरती भाषण के मुद्दे को देख रही संसदीय समिति के कुछ सदस्यों ने सोमवार को विचार व्यक्त किया कि व्हिसल-ब्लोअर सोफी झांग और फ्रांसेस हौगेन, जिन्होंने पूर्वाग्रह और सोशल मीडिया मंच पर उचित नियमन की कमी को उजागर किया है, को पहले पेश होने के लिए बुलाया जाए। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

फेसबुक इंडिया के जन नीति निदेशक शिवनाथ ठुकराल सहित शीर्ष अधिकारी सोमवार को ‘‘नागरिकों के अधिकारों की रक्षा और महिला सुरक्षा पर विशेष जोर देने सहित सामाजिक / ऑनलाइन समाचार मीडिया मंचों के दुरुपयोग की रोकथाम’’ विषय पर समिति के सामने पेश हुए।

सू्त्रों ने बताया कि बैठक में, सूचना प्रौद्योगिकी पर संसदीय स्थायी समिति के कुछ सदस्यों ने झांग द्वारा समिति के साथ साझा किए गए ‘डोजियर’ के संदर्भ में नफरती भाषण के बारे में सवाल पूछा। उन्होंने बताया कि सांसदों को सोशल मीडिया कंपनी के अधिकारियों से ठोस प्रतिक्रिया नहीं मिली।

उन्होंने कहा कि सदस्यों ने अपने विभिन्न मंचों से नफरती भाषण से संबंधित सामग्री को पहचानने और हटाने के लिए कंपनी के तंत्र और प्रणाली के बारे में विशिष्ट प्रश्न पूछे। उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान, कई सदस्यों ने विचार व्यक्त किया कि ‘व्हिसलब्लोवर’ को उनके निष्कर्षों के बारे में जानकारी देने के लिए समिति के सामने बुलाया जाए।

उन्होंने कहा कि समिति व्हिसलब्लोअर को बुलाने की संभावना तलाश रही है और लोकसभा अध्यक्ष की अनुमति लेने की संभावना है।

फेसबुक के पूर्व डेटा वैज्ञानिक से व्हिसलब्लोअर बने हौगेन ने आरोप लगाया है कि सोशल नेटवर्क की दिग्गज कंपनी के उत्पाद बच्चों को नुकसान पहुंचाते हैं और अमेरिका में ध्रुवीकरण को बढ़ावा देते हैं।

झांग, जो एक पूर्व फेसबुक डेटा वैज्ञानिक भी हैं, ने कथित तौर पर कंपनी के कथित अनैतिक कामकाज के बारे में समिति के साथ एक ‘डोजियर’ साझा किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच