लाइव न्यूज़ :

फेसबुक के कुछ व्हिसलब्लोअर को भारत बुला सकती है आईटी संबंधी संसदीय समिति

By भाषा | Updated: November 1, 2021 21:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक नवंबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने सोमवार को कहा कि उनकी अध्यक्षता वाली सूचना एवं प्रौद्योगिकी संबंधी संसद की स्थायी समिति इस महीने के आखिर तक फेसबुक से जुड़े कुछ व्हिसलब्लोअर को भारत बुला सकती है ताकि वे अपना पक्ष रख सकें।

फेसबुक की पूर्व डेटा वैज्ञानिक से व्हिसलब्लोअर बनीं फ्रांसेस हौगेन ने पिछले दिनों कहा था कि ऑनलाइन नफरत तथा चरमपंथ को फेसबुक और अधिक गंभीर बना रहा है। उन्होंने अमेरिकी सीनेट की एक समिति के समक्ष यह भी कहा था कि फेसबुक बच्चों को नुकसान पहुंचा रहा है और ध्रुवीकरण को बढ़ावा दे रहा है।

थरूर ने एक के बाद एक कई ट्वीट किये और इस आरोप का जवाब देने का प्रयास किया कि संसदीय समिति और सरकार ने यहां फेसबुक के व्हिसलब्लोअर को नहीं बुलाया।

आईटी संबंधी समिति के प्रमुख ने गत 12 सितंबर से 12 अक्टूबर के बीच यह समिति अस्तित्व में नहीं थी तथा अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में इसका आधिकारिक रूप से पुनर्गठन किया गया।

थरूर के मुताबिक, पुनर्गठन के बाद समिति ने एजेंडा तय किया और लोकसभा अध्यक्ष को सौंपा।

उन्होंने कहा, ‘‘समिति 16 नवंबर और 17 नवंबर को नये सत्र की बैठकें करेगी। हमारी प्रक्रिया के तहत वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बैठकों की अनुमति नहीं है। विदेश से गवाहों को बुलाने के लिए लोकसभा अध्यक्ष की अनुमति चाहिए। इसका प्रयास किया जा रहा है।’’

कुछ महीने पहले फेसबुक और ट्विटर की भारतीय इकाइयों के वरिष्ठ पदाधिकारी कई मुद्दों को लेकर संसदीय समिति के समक्ष पहुंचे थे और अपनी बात रखी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह