लाइव न्यूज़ :

संसदीय समित ने केवीएस, एनवीएस, सीबीएसई, एनसीईआरटी में रिक्तियों को भरने को कहा

By भाषा | Updated: March 12, 2021 16:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 मार्च संसद की एक समिति ने केंद्रीय विद्यालय संगठन, नवोदय विद्यालय समिति, सीबीएसई, एनसीईआरटी में काफी संख्या में पद रिक्त होने पर चिंता व्यक्त करते हुए इनको भरने के लिये एक विशेष समयबद्ध भर्ती अभियान चलाने की सिफारिश की है ।

संसद में इस सप्ताह पेश शिक्षा, बाल, महिला, युवा एवं खेल संबंधी स्थायी समिति की रिपोर्ट में यह सिफारिश है ।

समिति ने ध्यान दिलाया है कि केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) में कुल 13949 रिक्तियां हैं जिनमें से 5991 शिक्षकों की है । 31 दिसंबर 2020 तक शिक्षकों के रिक्त पदों में से 587 आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी के थे जबकि 1611 अन्य पिछड़ा वर्ग, 898 अनुसूचित जनजाति, 450 अनुसूचित जनजाति तथा 165 दिव्यांग श्रेणी के थे ।

इसी प्रकार से नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) में 3407 रिक्तियां हैं जिनमें से 671 अन्य पिछड़ा वर्ग, 414 अनुसूचति जाति, 351 अनुसूचित जनजाति और 176 दिव्यांग श्रेणी की हैं ।

रिपोर्ट के अनुसार, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) में 929 रिक्तियां हैं जबकि राष्ट्रीय शिक्षा अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) में 1644 रिक्तियां तथा राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी संस्थान (एनआईओएस) में 171 रिक्तियां हैं ।

समिति ने कहा है कि शिक्षकों की रिक्तियों से स्कूलों में शिक्षक विद्यार्थियों के अनुपात पर असर पड़ता है और इससे मौजूदा शिक्षकों पर अतिरिक्त बोझ पड़ता है।

समिति ने अपनी रिपोर्ट में रिक्तियों की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए सिफारिश की है कि सभी रिक्तियों को भरने के लिये एक विशेष समयबद्ध भर्ती अभियान चलाया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह