Parliament Winter Session: लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 18, 2019 20:05 IST2019-12-13T09:38:15+5:302019-12-18T20:05:18+5:30
Parliament Winter Session LIVE Updates: भाजपा के कई अन्य मंत्रियों और सदस्यों ने भी राहुल गांधी से माफी की मांग की।

एएनआई फोटो
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की बलात्कार पर एक कथित टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को भाजपा सदस्यों के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन प्रश्नकाल आरंभ होने के साथ ही भाजपा की कई महिला सदस्य अपने स्थान पर खड़ी हो गईं और राहुल गांधी से माफी की मांग करने लगीं। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि पहली बार किसी नेता ने इस तरह का बयान दिया है। यह भारत की महिलाओं और देश का अपमान है। राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए।
13 Dec, 19 : 12:30 PM
लोकसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
Lok Sabha adjourned Sine Die. #WinterSessionpic.twitter.com/3O2bn5kdVL
— ANI (@ANI) December 13, 2019
13 Dec, 19 : 12:15 PM
राजनाथ सिंह ने कहा, क्या ऐसे लोग आ सकते हैं जो ऐसे शब्द का इस्तेमाल करते हैं
Defence Min Rajnath Singh in Lok Sabha on Rahul Gandhi's 'rape in India' remark: Mein toh ahat hua hun, poora desh ahat hua hai. Kya aise log sadan mein aa sakte hain jo aise shabd istemaal karte hain? Kya unko poore sadan hi nahi balki poore desh se maafi nahi mangni chahiye. pic.twitter.com/vew1wHg8EX
— ANI (@ANI) December 13, 2019
13 Dec, 19 : 11:38 AM
लोकसभा और राज्यसभा दोपहर 12 बजे तक स्थगित
राहुल गांधी के रेप इन इंडिया बयान पर हंगामे के चलते लोकसभा और राज्यसभा 12 बजे तक स्थगित।
Lok Sabha and Rajya Sabha adjourned till 12 pm after uproar over Rahul Gandhi's 'Rape in India' remark pic.twitter.com/HFMX24N3eo
— ANI (@ANI) December 13, 2019
13 Dec, 19 : 11:38 AM
संसद में राहुल गांधी के बयान को लेकर भारी हंगामा
Lok Sabha and Rajya Sabha adjourned till 12 pm after uproar over Rahul Gandhi's 'Rape in India' remark pic.twitter.com/HFMX24N3eo
— ANI (@ANI) December 13, 2019
13 Dec, 19 : 11:37 AM
स्मृति ईरानी का हमला, 'राहुल का बयान शर्मनाक, मिलनी चाहिए सजा'
स्मृति ने कहा, 'इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि कोई नेता यह कह रहा है कि भारतीय महिलाओं के साथ रेप किया जाना चाहिए। क्या राहुल गांधी का देश की जनता के लिए यही संदेश है?'
Union Minister Smriti Irani in Lok Sabha on Rahul Gandhi's 'rape in India' remark: This is first time in history that a leader is giving a clarion call that Indian women should be raped. Is this Rahul Gandhi's message to the people of the country? pic.twitter.com/BSTDlIoZ1h
— ANI (@ANI) December 13, 2019
13 Dec, 19 : 11:16 AM
राहुल गांधी के बयान को लेकर लोकसभा में हंगामा
राहुल गांधी के 'रेप इन इंडिया' बयान को लेकर लोकसभा में हंगामा, बीजेपी ने की माफी की मांग।
Uproar in Lok Sabha over Rahul Gandhi's 'rape in India' remark, BJP MPs demand apology. pic.twitter.com/2rRxnG7Qq6
— ANI (@ANI) December 13, 2019
13 Dec, 19 : 10:41 AM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद भवन परिसर में आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी
Delhi: Prime Minister Narendra Modi along with other parliamentarians pays tribute to those who lost their lives in 2001 Parliament attack. pic.twitter.com/dO6BDl00jC
— ANI (@ANI) December 13, 2019
13 Dec, 19 : 10:00 AM
आरजे़डी सांसद मनोज झा ने 'छोटे राजनीतिक दलों को संसद के सदनों में होने वाली बहसों में पर्याप्त भागीदारी प्रदान करने के लिए समय आवंटन तंत्र को फिर से लाने की मांग' के लिए राज्यसभा में शून्यकाल अवधि का नोटिस दिया है।
RJD MP Manoj Jha has given Zero Hour Notice in Rajya Sabha over 'demand to revisit time allocation mechanism to provide smaller political parties adequate participation in debates in houses in Parliament'. pic.twitter.com/bvu68ZyKLc
— ANI (@ANI) December 13, 2019
13 Dec, 19 : 09:58 AM
टीडीपी सांसद के रवींद्र कुमार ने 'निर्वाचिक प्रतिनिधियो से जुड़े लंबित आपराधिक मामलों' को लेकर राज्यसभा में शून्यकाल नोटिस दिया है।
TDP MP K Ravindra Kumar has given Zero Hour Notice in Rajya Sabha over 'long pending criminal cases involving elected representative'. pic.twitter.com/0hBaJ81o0K
— ANI (@ANI) December 13, 2019
13 Dec, 19 : 09:56 AM
संविधान (126वां) संशोधन विधेयक पास
इससे पहले गुरुवार को संविधान संशोधन (126वां) विधेयक राज्यसभा में भी पास हो गया, जिससे इसके कानून बनने का रास्ता साफ हो गया। इस बिल में लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) समुदायों के आरक्षण को 10 साल यानी 2030 तक बढ़ाने का प्रावधान है।
13 Dec, 19 : 09:50 AM
विपक्ष के हंगामे के आसार
विपक्ष आज दोनों सदनों में सरकार को नागरिकता संशोधन बिल के मुद्दे पर घेर सकती है, जिससे सत्र के आखिरी दिन के हंगामेदार रहने के आसार हैं। सीएबी को लेकर पूर्वोत्तर में जारी भारी विरोध प्रदर्शन के चलते कांग्रेस के दो सांसदोंं ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है। विपक्ष ने सरकार से सीएबी के मुद्दे पर चर्चा की मांग की है।
13 Dec, 19 : 09:39 AM
वहीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज राज्यसभा में अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण विधेयक, 2019 पेश करेंगी।
13 Dec, 19 : 09:39 AM
राष्ट्रपति ने दी 2001 में संसद हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को आज ही के दिन 2001 में संसद पर हुए हमले में अपनी जान गंवाने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, 'एक कृतज्ञ राष्ट्र 2001 में इस दिन आतंकवादियों से संसद का बचाव करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों के अनुकरणीय शौर्य और साहस को सलाम करता है। हम अपने सभी रूपों और अभिव्यक्तियों में आतंकवाद को हराने और खत्म करने के अपने संकल्प पर दृढ़ हैं।'
A grateful nation salutes the exemplary valour and courage of the martyrs who sacrificed their lives while defending the Parliament from terrorists on this day in 2001. We remain firm in our resolve to defeat and eliminate terrorism in all its forms and manifestations.
— President of India (@rashtrapatibhvn) December 13, 2019
13 Dec, 19 : 09:39 AM
संसद के शीतकालीन सत्र का आज आखिरी दिन
संसद के शीतकालीन सत्र का आज आखिरी दिन है। आज विदेशमंत्री एस जयशंकर आज लोकसभा में एंटी-मैरीटाइम पाइरेसी बिल 2019 को पेश करेंगे।
इस विधेयक में समुद्री डकैती में शामिल होने वालों के लिए कठोर दंड का प्रावधान है, इसमें मौत की सजा या आजीवन कारावास भी शामिल है।