संसद शीतकालीन सत्र: संविधान दिवस पर PM मोदी ने कहा- आज ऐतिहासिक दिन, अंबेडकर-सरदार पटेल ने सौंपी ये विरासत

LIVE

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 26, 2019 16:43 IST2019-11-26T08:01:04+5:302019-11-26T16:43:01+5:30

सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस, वाम दल, राकांपा, तृणमूल कांग्रेस, राजद, तेदेपा और द्रमुक द्वारा महाराष्ट्र में राजनीतिक घटनाक्रम तथा देवेंद्र फड़नवीस को मुख्यमंत्री पद और अजित पवार को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाने के खिलाफ संसद परिसर के भीतर आंबेडकर प्रतिमा के पास संयुक्त प्रदर्शन करने की योजना है।

parliament winter session live updates congress bjp shiv sena clash over maharashtra | संसद शीतकालीन सत्र: संविधान दिवस पर PM मोदी ने कहा- आज ऐतिहासिक दिन, अंबेडकर-सरदार पटेल ने सौंपी ये विरासत

संसद शीतकालीन सत्र: संविधान दिवस पर PM मोदी ने कहा- आज ऐतिहासिक दिन, अंबेडकर-सरदार पटेल ने सौंपी ये विरासत

Highlightsविपक्षी दल संसद की संयुक्त बैठक का करेंगे बहिष्कारसोमवार को लोकसभा-राज्यसभा में भारी हंगामे के चलते कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी थी

शिवसेना के सांसदों ने सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की और उन्हें बताया कि महाराष्ट्र में राजनीतिक घटनाक्रम के विरोध में वे संविधान दिवस मनाने के लिए बुलाई गई संसद की संयुक्त बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे। सरकार संविधान सभा द्वारा संविधान अंगीकार करने के 70 साल होने के उपलक्ष्य में संसद के केंद्रीय कक्ष में मंगलवार को संविधान दिवस मनाने वाली है।

LIVE

Get Latest Updates

26 Nov, 19 : 11:40 AM

संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, भारत का संविधान नागरिकों के अधिकारों और कर्तव्यों दोनों पर प्रकाश डालता है। यह हमारे संविधान का एक विशेष पहलू है। आइए हम इस बारे में विचार करें कि हम अपने संविधान में उल्लिखित कर्तव्यों को कैसे पूरा कर सकते हैं।



 

26 Nov, 19 : 11:38 AM

संसद के बाहर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन



 

26 Nov, 19 : 11:37 AM

डॉ राजेन्द्र प्रसाद, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर, सरदार पटेल, मौलाना आजाद, सुचेता कृपलानी और अनेक अनगिनत महापुरुषों ने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष योगदान देकर ये महान विरासत हमें सौंपी हैं। मैं उन सभी महापुरुषों को नमन करता हूं: पीएम मोदी

26 Nov, 19 : 11:37 AM

26 नवंबर हमें दर्द भी पहुंचाता है। जब भारत की महान परंपराओं, हजारों साल की सांस्कृतिक विरासत को आज के ही दिन मुंबई में आतंकवादी मंसूबों ने छलनी करने का प्रयास किया था। मैं वहां मारी गईं सभी महान आत्माओं को नमन करता हूं: पीएम मोदी

26 Nov, 19 : 11:36 AM

पीएम मोदी ने संविधान दिवस पर कहा- आज ऐतिहासिक दिन है।

पीएम मोदी ने संविधान दिवस पर कहा, कुछ दिन और अवसर ऐसे होते हैं जो हमारे अतीत के साथ हमारे संबंधों को मजबूती देते हैं। हमें बेहतर काम करने के लिए प्रेरित करते हैं। आज 26 नवंबर का दिन ऐतिहासिक दिन है। 70 साल पहले हमने विधिवत रूप से, एक नए रंग रूप के साथ संविधान को अंगीकार किया था।



 

Web Title: parliament winter session live updates congress bjp shiv sena clash over maharashtra

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे