लोकसभा और फिर बुधवार को राज्य सभा से भी नागरिक संशोधन विधेयक पारित हो गया। हालांकि, इसका व्यापक असर पूर्वोत्तर राज्यों में देखा जा रहा है। असम और त्रिपुरा के कुछ जिलों में सेना को तैनात करना पड़ा है। इस बीच संसद में आज इस मुद्दे पर हंगामा होने के आसार है। कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी सहित के सुरेश और गौरव गोगोई ने 'पूर्वोत्तर राज्यों में अशांति और कानून-व्यवस्था की स्थिति' पर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव दिया है। वहीं, टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन ने भी टीवी चैनलों को जारी एडवायजरी पर राज्य सभा में जीरो आवर नोटिस दिया है।
12 Dec, 19 01:19 PM
कांग्रेस सदस्य रिपुन वोरा ने अपना मुद्दा उठाने की अनुमति नहीं मिलने पर गुरूवार को राज्यसभा से वाकआउट किया। उच्च सदन में शून्यकाल शुरू होने पर सभापति एम वेंकैया नायडू ने कहा कि उन्हें रिपुन वोरा और आप के संजय सिंह से नोटिस मिले हैं। उन्होंने दोनों नोटिसों को अस्वीकर करते हुए कहा कि उन मुद्दों पर कल चर्चा हो चुकी है। लेकिन वोरा लगातार अपना मुद्दा उठाने का प्रयास करते रहे। सभापति नायडू ने कहा कि उनकी बातें रिकार्ड में नहीं जाएंगी। इसके बाद रिपुन वोरा ने सदन से वाकआउट किया।
12 Dec, 19 12:38 PM
कांग्रेस पूर्वोत्तर में हिंसा भड़का रही है, हम इसकी निंदा करते हैं : संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने लोकसभा में आरोप लगाया।
12 Dec, 19 12:38 PM
लोकसभा में दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (दूसरा संशोधन) विधेयक 2019 पेश।
12 Dec, 19 11:00 AM
तृणमूल कांग्रेस नेता और राज्य सभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने प्राइवेट टीवी चैनलों को एडवायजरी जारी किये जाने को लेकर सदन में जीरो आवर नोटिस दिया है।
12 Dec, 19 10:58 AM
कांग्रेस सांसद रिपुन बोरा ने 'असम और पूर्वोत्तर राज्यों में मौजूदा हालात' पर राज्य सभा में 'सस्पेंसन ऑफ बिजनेस नोटिस' दिया है।
12 Dec, 19 10:56 AM
कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी सहित के सुरेश और गौरव गोगोई ने 'पूर्वोत्तर राज्यों में अशांति और कानून-व्यवस्था की स्थिति' पर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव (Adjournment Motion Notice) दिया है।