लाइव न्यूज़ :

संसद में PM मोदी का जिक्र करने से रोका तो सदन से वाकआउट कर गए कांग्रेस के बीके हरिप्रसाद

By भाषा | Updated: November 27, 2019 15:49 IST

हरिप्रसाद ने शून्यकाल के दौरान कर्नाटक में बाढ़ और इसके कारण हुए नुकसान का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि भीषण सूखे से बेहाल राज्य के उत्तरी हिस्से आई में अभूतपूर्व बाढ़ ने कई बरसों का रिकॉर्ड तोड़ा और भीषण तबाही मचाई।

Open in App
ठळक मुद्दे बीके हरिप्रसाद को PM मोदी का जिक्र करने से सभापति एम वेंकैया नायडू ने रोकाइसपर नाराज होकर बीके हरिप्रसाद सदन से वाकआउट कर गए

 राज्यसभा में बुधवार को शून्यकाल के दौरान कांग्रेस के बी के हरिप्रसाद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र करने पर बोलने से सभापति एम वेंकैया नायडू ने जब रोका तो वह नाराजगी जताते हुए सदन से वाकआउट कर गए। हरिप्रसाद ने शून्यकाल के दौरान कर्नाटक में बाढ़ और इसके कारण हुए नुकसान का मुद्दा उठाया।

उन्होंने कहा कि भीषण सूखे से बेहाल राज्य के उत्तरी हिस्से आई में अभूतपूर्व बाढ़ ने कई बरसों का रिकॉर्ड तोड़ा और भीषण तबाही मचाई। बाढ़ से 91 लोगों की जान चली गई और करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ। हरिप्रसाद ने कहा कि हर मुद्दे पर ट्वीट करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर कर्नाटक में बाढ़ पर कुछ भी नहीं कहा। इस पर सभापति नायडू ने उन्हें तत्काल टोका और कहा कि उनकी टिप्पणी रिकॉर्ड पर नहीं जाएगी।

नायडू ने कहा कि शून्यकाल राजनीतिक टिप्पणियां करने के लिए नहीं बल्कि लोक महत्व से जुड़े मुद्दों की ओर सरकार का ध्यान आकृष्ट करने के लिए होता है। ‘‘आप केवल अपनी बात रखें।’’

हरिप्रसाद के विरोध जताने पर उन्होंने कहा, ‘‘मैं आपके लिए माइक शुरू नहीं कर रहा हूं।’’ इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए हरिप्रसाद ने कहा कि उन्हें बोलने से गलत तरीके से रोका जा रहा है। फिर वह सदन से वाकआउट कर गए। उनके विरोध पर सभापति ने कहा ‘‘मुझे खेद है... आप आसन पर आक्षेप लगा रहे हैं।’’

नायडू ने यह भी कहा कि आसन की अवहेलना करने पर सदस्यों को बोलने का मौका नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा ‘‘इसे रिकॉर्ड पर रखा जाए कि आसन की अवहेलना करने वाला कोई भी हो, उसे अवसर नहीं मिलेगा।’’ इससे पहले, बैठक शुरू होने पर नायडू ने भाजपा के विजय गोयल को भी आसन की अनुमति लिए बिना बोलने पर आगाह किया था।

गोयल ने सदन में कल मंगलवार को कांग्रेस के कुछ सदस्यों द्वारा की गई टिप्पणियों को लेकर आपत्ति जताई थी। सभापति ने आवश्यक दस्तावेज सदन के पटल पर रखवाए। इसके तत्काल बाद गोयल ने बोलना शुरू किया। सभापति ने उन्हें कहा कि उन्होंने गोयल को बोलने की अनुमति नहीं दी है।

उन्होंने कहा ‘‘कुछ भी रिकॉर्ड पर नहीं जाएगा।’’ नायडू ने आगाह करते हुए कहा कि वह गोयल का नाम नाम लेकर चेतावनी देंगे। गोयल के साथ साथ भाजपा कुछ सदस्य भी मंगलवार को कांग्रेस के कुछ सदस्यों द्वारा की गई टिप्पणियों को लेकर आपत्ति जता रहे थे। नायडू के नाराजगी जताने पर भाजपा सदस्य बैठ गए।

सभापति ने कहा कि सदस्य चाहे सत्ता पक्ष के हों, या विपक्ष के हों, उन्हें अपनी बात रखने का अधिकार है लेकिन इसके लिए उन्हें आसन की अनुमति लेनी होगी। उन्होंने कहा ‘‘आसन की अनुमति लिए बिना आप नहीं बोलेंगे। ऐसा न करने पर, मैं पहले सलाह दूंगा और फिर नाम लूंगा।’’ अगर सभापति किसी सदस्य का नाम लेकर उसे चेतावनी देते हैं तो वह सदस्य उस पूरे दिन सदन की कार्यवाही में शामिल नहीं हो सकता।

शून्यकाल में ही कांग्रेस के जी सी चंद्रशेखर ने भी कर्नाटक की बाढ़ का मुद्दा उठाया और कहा कि इस प्राकृतिक आपदा की वजह से 38,000 करोड़ रुपये के नुकसान का राज्य सरकार ने अनुमान लगाया है। उन्होंने कहा कि राज्य को समुचित आर्थिक मदद दी जानी चाहिए ताकि लोगों को तबाही से उबारा जा सके। 

टॅग्स :संसद शीतकालीन सत्रएम. वेकैंया नायडूकांग्रेसराज्य सभा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह