लाइव न्यूज़ :

Parliament Session 2024 Live: 99 पर अटके, पीएम मोदी बोले-2014, 2019 और 2024 में शतक नहीं लगा सके, आखिर क्यों प्रधानमंत्री ने 'शोले' फ़िल्म का किया जिक्र, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 2, 2024 17:33 IST

Parliament Session 2024 Live: कांग्रेस 2014, 2019 और 2024 में 100 सीट को भी पार नहीं पा सके। कांग्रेस 2014 में 44 सीट, 2019 में 52 और 2024 में 99 सीट आ गई।

Open in App
ठळक मुद्दे गठबंधन करती है तो उसी का वोट खा जाती है। गुजरात, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में केवल 2 सीट जीतीं।  कांग्रेस के नेताओं की बयानबाजी ने 'शोले' फ़िल्म को भी पीछे छोड़ दिया है।

Parliament Session 2024 Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर हमला किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा किकांग्रेस और उसका तंत्र आजकल ‘बच्चे’ का मन बहलाने में लगे हैं। प्रधानमंत्री ने कांग्रेस से कहा कि जनादेश को फर्जी जीत के जश्न में मत दबाओ, ईमानदारी से जनादेश को समझने की कोशिश करो, स्वीकार करो। कांग्रेस ‘परजीवी कांग्रेस’ के नाम से जानी जाएगी, क्योंकि जिससे गठबंधन करती है तो उसी का वोट खा जाती है। कांग्रेस 2014, 2019 और 2024 में 100 सीट को भी पार नहीं पा सके। 2014 में 44 सीट, 2019 में 52 और 2024 में 99 सीट ला सकी।

 

पीएम मोदी ने कहा कि गुजरात, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में केवल 2 सीट जीतीं। कांग्रेस के नेताओं की बयानबाजी ने 'शोले' फ़िल्म को भी पीछे छोड़ दिया है। उसमें एक मौसी जी थीं... तीसरी बार ही तो हारे हैं, पर मौसी मोरल विक्ट्री तो है ना। अरे मौसी 13 राज्यों में 0 सीटें आई हैं, पर हीरो तो है ना। अरे पार्टी की लुटिया तो डुबोई है, पार्टी अभी भी सांसें तो ले रही है।

मुझे एक किस्सा याद आ रहा है... 99 मार्क्स लेकर एक बालक घमंड में घूम रहा था और सबको दिखाता था कि देखो कितने मार्क्स आए हैं। लोग भी 99 सुनकर उसे शाबाशी देते थे और हौंसला बढ़ाते थे। फिर उनके टीचर ने बताया कि ये 100 में से नहीं 543 में से 99 लाया है। अब उस बालक बुद्धि को कौन समझाए कि तुमने फेल होने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है।

बड़े चुनाव अभियान में देश की जनता ने हमें तीसरी बार देश की सेवा करने का मौका दिया है। ये अपने आप में लोकतांत्रिक विश्व के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण और गौरवपूर्ण घटना है। हमें हर कसौटी पर कसने के बाद देश की जनता ने ये जनादेश दिया है। 10 साल के ट्रैक रिकॉर्ड को देखा है। गरीबों के कल्याण के लिए हमने समर्पण भाव से 'जनसेवा ही प्रभुसेवा' के मंत्र को चरितार्थ करते हुए कार्य किए हैं।

टॅग्स :संसदनरेंद्र मोदीराहुल गांधीओम बिरला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है