लाइव न्यूज़ :

संसद सत्र 2019: विपक्ष हुआ एकजुट, मोदी के संख्याबल के आगे नहीं झुकेगा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: June 19, 2019 07:31 IST

Open in App
ठळक मुद्देसमूचे विपक्ष ने लोकसभा अध्यक्ष के चुनाव पर सरकार के साथ सहयोग करने का फैसला लिया. कांग्रेस सहित समूचा विपक्ष प्रधानमंत्री मोदी के एक देश-एक चुनाव के प्रस्ताव पर विरोध करने का फैसला करने का मन बना रहा हैै.

विपक्षी दल सदन में मोदी सरकार के संख्याबल के समक्ष नहीं झुकेगा और जन मानस से जुड़े प्रत्येक मुद्दे को पूरी शक्ति से उठाएगा. यह फैसला सोनिया गांधी द्वारा बुलाई गई विपक्षी दलों की बैठक में लिया गया. उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार बैठक में तीन मुद्दों पर विचार किया गया, जिनमें लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव, उपाध्यक्ष का चुनाव और एक राष्ट्र एक चुनाव मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बुलाई गई बैठक में विपक्ष की रणनीति शामिल थे.

समूचे विपक्ष ने लोकसभा अध्यक्ष के चुनाव पर सरकार के साथ सहयोग करने का फैसला लिया. वहीं उपाध्यक्ष के चयन पर फैसले को तब तक लंबित रखने का निर्णय लिया गया जब तक सत्तारूढ़ दल की ओर से उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं कर दी जाती. एक देश-एक चुनाव मुद्दे पर सभी दलों की राय थी कि समूचा विपक्ष एक बार फिर से इस मुद्दे पर चर्चा करे और बैठक में जाने से पहले साझा रणनीति बनाकर शामिल हो. नतीजा बैठक में विपक्षी दल किसी अंतिम निर्णय पर नहीं पहुंच सके अब बुधवार सुबह एक बार फिर विपक्षी दलों की बैठक होगी, जिसमें फैसला किया जाएगा कि सरकार के सुझाव पर विपक्ष की क्या राय हो.

प्राप्त संकेतों के अनुसार कांग्रेस सहित समूचा विपक्ष प्रधानमंत्री मोदी के एक देश-एक चुनाव के प्रस्ताव पर विरोध करने का फैसला करने का मन बना रहा हैै. मंगलवार की बैठक में जिन नेताओं ने हिस्सा लिया उनमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अधीर रंजन चौधरी, के. सुरेश (सभी कांग्रेस से), द्रमुक से टी.आर.बालू, कनीमोझी, राकांपा से सुप्रिया सुले, नेशलन कान्फ्रेंस से फारुख अब्दुल्लाह, आरएसपी के एन.के. प्रेमचंद्रन, वीसीके के टी. थोल, आईयूएमएल के कुनालकुट्टी, केसीएम के थॉमस चेझीकदन सहित अन्य दलों के नेता शामिल थे.

टॅग्स :संसद बजट सत्रसोनिया गाँधीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतलोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 होंगे?, संसद का बजट सत्र बढ़ा, 16 से 18 अप्रैल के बीच 3 दिवसीय बैठक?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया