लाइव न्यूज़ :

संसद के इस सत्र में नहीं दिखेंगे मनमोहन सिंह समेत ये दिग्गज नेता, दशकों की सेवा के बाद गुपचुप विदाई!

By आदित्य द्विवेदी | Updated: June 17, 2019 08:25 IST

बीजेपी और कांग्रेस के कई दिग्गज नेता इसबार संसद में दिखाई नहीं देंगे। इस सत्र में कोई पूर्व प्रधानमंत्री भी शामिल नहीं होगा।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नए उत्साह की बात भले करें लेकिन इसबार संसद सत्र में कई पुराने दिग्गज नेता नहीं दिखाई देंगे। इस बार संसद सत्र में कोई पूर्व प्रधानमंत्री शामिल नहीं होगा।

सत्रहवीं लोकसभा का पहला सत्र आज से शुरू हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नयी लोकसभा के पहले सत्र की पूर्वसंध्या पर रविवार को सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता की। लोकसभा में इस बार कई नये चेहरे होने की बात को रेखांकित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि निचले सदन का पहला सत्र नये उत्साह और सोच के साथ शुरू होना चाहिए। प्रधानमंत्री नए चेहरों के नए उत्साह की बात भले करें लेकिन इसबार संसद सत्र में कई अनुभवी दिग्गज नेता नहीं दिखाई देंगे। इसमें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी शामिल हैं।

दोनों सदनों से बाहर हैं ये दिग्गज

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, सुषमा स्वराज और सुमित्रा महाजन इसबार सत्र में किसी सदन का हिस्सा नहीं हैं। इन नेताओं ने दशकों से संसद की बैठकों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया है। इसके अलावा कांग्रेस की तरफ से मनमोहन सिंह लगातार 28 साल से राज्यसभा सदस्य रहने के बाद गुपुचुप तरीके से विदा हो गए। 

इसके अलावा मल्लिकार्जुन खडगे भी चुनाव हार गए हैं। पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा भी संसद के किसी सदन का हिस्सा नहीं होंगे। माना जा रहा है कि इनमें से अधिकांश नेताओं को राज्यसभा के जरिए सदन में भेजा जा सकता है लेकिन फिलहाल ये किसी सदन का हिस्सा नहीं हैं।

बजट सत्र का कार्यक्रम

17 जून से शुरू होकर 26 जुलाई को समाप्त होने वाले सत्र में 30 बैठकें होंगी। पहले दो दिन लोकसभा के सभी सांसदों को शपथ दिलाई जाएगी। कार्यवाहक लोकसभा अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार शपथ दिलाएंगे। लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव 19 जून को होगा और अगले दिन दोनों सदनों के संयुक्त सत्र की बैठक में राष्ट्रपति का अभिभाषण होगा। बजट पांच जुलाई को पेश किया जाएगा।

टॅग्स :संसद बजट सत्रमनमोहन सिंहमल्लिकार्जुन खड़गेसुषमा स्वराज
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतलोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 होंगे?, संसद का बजट सत्र बढ़ा, 16 से 18 अप्रैल के बीच 3 दिवसीय बैठक?

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां