संसद अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, राफेल पर पेश हुई CAG रिपोर्ट, विपक्ष का हंगामा
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 13, 2019 14:45 IST2019-02-13T11:06:58+5:302019-02-13T14:45:01+5:30
संसद के बजट सत्र का बुधवार को आखिरी दिन है। राफेल विमान सौदे पर नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की रिपोर्ट पेश होगी। जानिए पल-पल की सभी बड़ी अपडेट्स...

संसद अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, राफेल पर पेश हुई CAG रिपोर्ट, विपक्ष का हंगामा
आज संसद में बजट सत्र का आखिरी दिन है। 31 जनवरी को इस सत्र की शुरुआत हुई थी। 1 फरवरी को मोदी सरकार ने अंतरिम बजट पेश किया। 14 दिन के कार्यकाल के बाद आज सत्र का समापन हो रहा है। लोकसभा चुनाव से पहले सरकार राफेल मुद्दे पर सीएजी की रिपोर्ट पेश की। रिपोर्ट के मद्देनजर बीजेपी और कांग्रेस पार्टी के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है और राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस नेताओं ने संसद परिसर प्रदर्शन किया। आज बजट सत्र के आखिरी दिन की सभी बड़ी अपडेट्स के लिए पढ़ते रहिए lokmatnews.in
13 Feb, 19 : 12:57 PM
राज्यसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
राफेल विमान सौदे पर सीएजी रिपोर्ट पेश किए जाने के बाद राज्यसभा अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई।
13 Feb, 19 : 12:10 PM
राफेल विमान सौदे पर पेश हुई सीएजी रिपोर्ट
राफेल विमान सौदे पर संसद में सीएजी रिपोर्ट पेश की गई। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि यूपीए सरकार के मुकाबले सस्ते में हुआ सौदा।
CAG report, tabled before Rajya Sabha today, says compared to the 126 aircraft deal, India managed to save 17.08% money for the India Specific Enhancements in the 36 Rafale contract. #RafaleDealpic.twitter.com/mFydI83Led
— ANI (@ANI) February 13, 2019
13 Feb, 19 : 11:26 AM
संसद भवन लाई गई CAG रिपोर्ट
Delhi: Earlier visuals of CAG report being brought to the Parliament. pic.twitter.com/JfDJBBOU7O
— ANI (@ANI) February 13, 2019
13 Feb, 19 : 11:07 AM
कांग्रेस की संसदीय समिति की बैठक
बजट सत्र के आखिरी दिन कांग्रेस पार्टी ने अपनी संसदीय समिति की बैठक बुलाई।
Delhi: Congress President Rahul Gandhi, UPA Chairperson Sonia Gandhi, former PM Manmohan Singh, party leader Mallikarjun Kharge & other leaders arrive for the Congress Parliamentary Party's general body meeting. pic.twitter.com/jmw7MmAQGd
— ANI (@ANI) February 13, 2019