Parliament Live: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा-तीन तलाक, निकाह हलाला जैसी प्रथा का उन्मूलन जरूरी

LIVE

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 20, 2019 11:43 IST2019-06-20T07:50:40+5:302019-06-20T11:43:09+5:30

parliament budget session 2019 live updates: President Ram Nath Kovind to address the joint session of both the houses of Parliament | Parliament Live: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा-तीन तलाक, निकाह हलाला जैसी प्रथा का उन्मूलन जरूरी

parliament budget session 2019 live updates

Highlightsराज्यसभा का सत्र भी आज से शुरु हो रहा है, जो 26 जुलाई तक चलेगा।बजट से पहले आज पीएम मोदी वित्त मंत्रालय के अधिकारियों से मिल सकते हैं।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज यानि गुरुवार को संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित कर रहे हैं। राष्ट्रपति अपने इस अभिभाषण में सरकार की भावी योजनाओं और उसके एजेंडे को देश के सामने रख रहे हैं। वहीं राज्यसभा का सत्र भी आज से शुरु हो रहा है, जो 26 जुलाई तक चलेगा।

LIVE

Get Latest Updates

20 Jun, 19 : 11:31 AM

उन्होंने कहा कि नए भारत की यह परिकल्पना केरल के महान कवि श्री नारायण गुरु के इन सद्विचारों से प्रेरित है। इस दौरान उन्होंने एक श्लोक पढ़े हुए कहा, “जाति-भेदम मत-द्वेषम एदुम इल्लादे सर्वरुम, सोदरत्वेन वाड़ुन्न मात्रुकास्थान मानित।” अर्थात, एक आदर्श स्थान वह है जहां जाति और धर्म के भेदभाव से मुक्त होकर सभी लोग भाई-भाई की तरह रहते हैं। नया भारत, गुरुदेव रवीन्द्र नाथ टैगोर के आदर्श भारत के उस स्वरूप की ओर आगे बढ़ेगा जहां लोगों का चित्त भय-मुक्त हो, और आत्म-सम्मान से उनका मस्तक ऊंचा रहे। गुरुदेव के शब्दों में: “चित्तो जेथा भय-शून्नो, उच्चो जेथा शिर।”

20 Jun, 19 : 11:30 AM

उन्होंने कहा कि नए भारत की यह परिकल्पना केरल के महान कवि श्री नारायण गुरु के इन सद्विचारों से प्रेरित है। इस दौरान उन्होंने एक श्लोक पढ़े हुए कहा, “जाति-भेदम मत-द्वेषम एदुम इल्लादे सर्वरुम, सोदरत्वेन वाड़ुन्न मात्रुकास्थान मानित।” अर्थात, एक आदर्श स्थान वह है जहां जाति और धर्म के भेदभाव से मुक्त होकर सभी लोग भाई-भाई की तरह रहते हैं। नया भारत, गुरुदेव रवीन्द्र नाथ टैगोर के आदर्श भारत के उस स्वरूप की ओर आगे बढ़ेगा जहां लोगों का चित्त भय-मुक्त हो, और आत्म-सम्मान से उनका मस्तक ऊंचा रहे। गुरुदेव के शब्दों में: “चित्तो जेथा भय-शून्नो, उच्चो जेथा शिर।”

20 Jun, 19 : 11:27 AM

राष्ट्रपति ने कहा कि ‘उज्ज्वला योजना’ द्वारा धुएं से मुक्ति, ‘मिशन इंद्रधनुष’ के माध्यम से टीकाकरण, ‘सौभाग्य’ योजना के तहत मुफ्त बिजली कनेक्शन, इन सभी का सर्वाधिक लाभ ग्रामीण महिलाओं को मिला है। राष्ट्रीय आजीविका मिशन’ के तहत ग्रामीण अंचलों की 3 करोड़ महिलाओं को अब तक 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक का ऋण दिया जा चुका है। देश में हर बहन-बेटी के लिए समान अधिकार सुनिश्चित करने हेतु ‘तीन तलाक’ और ‘निकाह-हलाला’ जैसी कुप्रथाओं का उन्मूलन जरूरी है। मैं सभी सदस्यों से अनुरोध करूंगा कि हमारी बहनों और बेटियों के जीवन को और सम्मानजनक एवं बेहतर बनाने वाले इन प्रयासों में अपना सहयोग दें। सरकार द्वारा सामान्य वर्ग के गरीब युवाओं के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है। इससे उन्हें नियुक्ति तथा शिक्षा के क्षेत्र में और अवसर प्राप्त हो सकेंगे।   

20 Jun, 19 : 11:27 AM

राष्ट्रपति ने कहा कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना’ के तहत, स्वरोजगार के लिए लगभग 19 करोड़ ऋण दिए गए हैं। इस योजना का विस्तार करते हुए अब 30 करोड़ लोगों तक इसका लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। उद्यमियों के लिए बिना गारंटी 50 लाख रुपए तक के ऋण की योजना भी लाई जाएगी। आज भारत दुनिया के सबसे अधिक स्टार्ट-अप वाले देशों में शामिल हो गया है।  

20 Jun, 19 : 11:24 AM

उन्होंने कहा है कि सरकार द्वारा 50 करोड़ गरीबों को ‘स्वास्थ्य–सुरक्षा–कवच’ प्रदान करने वाली विश्व की सबसे बड़ी हेल्थ केयर स्कीम ‘आयुष्मान भारत योजना’ लागू की गई है। वहीं, महिला सशक्तीकरण, मेरी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। नारी का सबल होना तथा समाज और अर्थ-व्यवस्था में उनकी प्रभावी भागीदारी, एक विकसित समाज की कसौटी होती है। सरकार की यह सोच है कि न केवल महिलाओं का विकास हो, बल्कि महिलाओं के नेतृत्व में विकास हो। महिलाओं के विरुद्ध अपराधों के दंड अधिक सख्त बनाए गए हैं और नए दंड प्रावधानों को सख्ती से लागू किया जा रहा है।   

20 Jun, 19 : 11:21 AM

उन्होंने कहा कि आज भारत मत्स्य उत्पादन के क्षेत्र में दुनिया में दूसरे स्थान पर है। हमारे देश में प्रथम स्थान पाने की क्षमता है। इसीलिए सरकार, ‘ब्लू रिवोल्यूशन’ यानि ‘नीली क्रांति’ के लिए प्रतिबद्ध है। मछली पालन के समग्र विकास के लिए एक अलग विभाग गठित किया गया है। देश के 112 ‘आकांक्षी जिलों’ के विकास के लिए व्यापक स्तर पर कार्य हो रहा है। मेरी सरकार बैंक सेवाओं को देशवासियों के द्वार तक पहुंचाने का काम भी कर रही है।  

20 Jun, 19 : 11:17 AM

उन्होंने कहा कि ग्रामीण भारत को मजबूत बनाने के लिए बड़े पैमाने पर निवेश किया गया है। कृषि क्षेत्र की उत्पादकता को बढ़ाने के लिए, आने वाले वर्षों में 25 लाख करोड़ रुपए का और निवेश किया जाएगा। वर्ष 2022 तक देश के किसान की आय दोगुनी हो सके, इसके लिए पिछले 5 वर्षों में अनेक कदम उठाए गए हैं। 

20 Jun, 19 : 11:17 AM

राष्ट्रपति ने कहा कि पहली बार किसी सरकार ने छोटे दुकानदार भाई-बहनों की आर्थिक सुरक्षा पर ध्यान दिया है। कैबिनेट की पहली बैठक में ही छोटे दुकानदारों और रीटेल ट्रेडर्स के लिए एक अलग ‘पेंशन योजना’ को मंजूरी दे दी गई है। इस योजना का लाभ देश के लगभग 3 करोड़ छोटे दुकानदारों को मिलेगा। नेशनल डिफेंस फंड’ से वीर जवानों के बच्चों को मिलने वाली स्कॉलरशिप की राशि बढ़ा दी गई है। इसमें पहली बार राज्य पुलिस के जवानों के बेटे-बेटियों को भी शामिल किया गया है। हमें अपने बच्चों और आने वाली पीढ़ियों के लिए पानी बचाना ही होगा। नए ‘जलशक्ति मंत्रालय’ का गठन, इस दिशा में एक निर्णायक कदम है जिसके दूरगामी लाभ होंगे। इस नए मंत्रालय के माध्यम से जल संरक्षण एवं प्रबंधन से जुड़ी व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।   

20 Jun, 19 : 11:16 AM

उन्होंने कहा कि जो किसान हमारा अन्नदाता है, उसकी सम्मान-राशि की पहुंच बढ़ाते हुए, अब ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि’ को, देश के प्रत्येक किसान के लिए उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है। 

20 Jun, 19 : 11:15 AM

उन्होंने कहा कि नए भारत की यह परिकल्पना केरल के महान कवि श्री नारायण गुरु के इन सद्विचारों से प्रेरित है। इस दौरान उन्होंने एक श्लोक पढ़े हुए कहा, “जाति-भेदम मत-द्वेषम एदुम इल्लादे सर्वरुम, सोदरत्वेन वाड़ुन्न मात्रुकास्थान मानित।” अर्थात, एक आदर्श स्थान वह है जहां जाति और धर्म के भेदभाव से मुक्त होकर सभी लोग भाई-भाई की तरह रहते हैं। नया भारत, गुरुदेव रवीन्द्र नाथ टैगोर के आदर्श भारत के उस स्वरूप की ओर आगे बढ़ेगा जहां लोगों का चित्त भय-मुक्त हो, और आत्म-सम्मान से उनका मस्तक ऊंचा रहे। गुरुदेव के शब्दों में: “चित्तो जेथा भय-शून्नो, उच्चो जेथा शिर।”

20 Jun, 19 : 11:10 AM

राष्ट्रपति ने कहा कि मेरी सरकार पहले दिन से ही सभी देशवासियों का जीवन सुधारने, कुशासन से पैदा हुई उनकी मुसीबतें दूर करने और समाज की आखिरी पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सभी जरुरी सुविधाएं पहुंचाने के लक्ष्य के प्रति समर्पित है। देशवासियों की मूलभूत आवश्यकताएं पूरी करते हुए, अब सरकार उनकी आकांक्षाओं के अनुरूप एक सशक्त, सुरक्षित, समृद्ध और सर्वसमावेशी भारत के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रही है। यह यात्रा ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ की मूल भावना से प्रेरित है। 

20 Jun, 19 : 11:10 AM

उन्होंने कहा कि चुनाव में देश की जनता ने बहुत ही स्पष्ट जनादेश दिया है। सरकार के पहले कार्यकाल के मूल्यांकन के बाद, देशवासियों ने दूसरी बार और भी मजबूत समर्थन दिया है। ऐसा करके देशवासियों ने वर्ष 2014 से चल रही विकास यात्रा को अबाधित, और तेज गति से आगे बढ़ाने का जनादेश दिया है। 

20 Jun, 19 : 11:08 AM

राष्ट्रपति कोविन्द ने कहा कि इस लोकसभा में लगभग आधे सांसद पहली बार निर्वाचित हुए हैं। लोकसभा के इतिहास में सबसे बड़ी संख्या में, 78 महिला सांसदों का चुना जाना नए भारत की तस्वीर प्रस्तुत करता है। 

20 Jun, 19 : 11:06 AM

राष्ट्रपति ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े चुनाव को सम्पन्न कराने के लिए चुनाव आयोग की पूरी टीम को मैं बधाई देता हूं। चुनाव-प्रक्रिया की सफलता में, प्रशासन-तंत्र के अनेक विभागों और विभिन्न संस्थानों के कर्मचारियों, तथा सुरक्षा-बलों का योगदान अत्यंत सराहनीय है। 

20 Jun, 19 : 11:05 AM

उन्होंने कहा कि देश के 61 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने मतदान कर, एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है और दुनिया में भारत के लोकतंत्र की साख बढ़ाई है। इस चुनाव की सफलता के लिए सभी मतदाता बधाई के पात्र हैं। 

20 Jun, 19 : 11:05 AM

राष्ट्रपति कोविन्द ने संसद के दोनों सदनों को संयुक्त रूप से संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के वर्ष में, 17वीं लोकसभा का चुनाव होने के बाद, संसद के पहले संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए मुझे प्रसन्नता हो रही है। इस लोकसभा के लिए निर्वाचित सभी सांसदों को मैं हार्दिक बधाई देता हूं।

20 Jun, 19 : 10:57 AM

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद संसद भवन पहुंच गए हैं। 



 

20 Jun, 19 : 10:56 AM

देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज संसद के दोनों सदनों को संयुक्त रूप से संबोधित करेंगे और वह अपने संबोधन के लिए निकल चुकें हैं। राष्ट्रपति कुछ ही देर में संबोधित करेंगे। 



 

20 Jun, 19 : 07:51 AM

बजट से पहले वित्त मंत्रालय के अधिकारियों से मिलेंगे मोदी

बजट से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संभवत: आज वित्त मंत्रालय के सभी पांच विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में देश की आर्थिक वृद्धि को बढ़ाने और रोजगार सृजन की रूपरेखा पर विचार विमर्श होगा। सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री की बैठक की वजह से माल एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद की बैठक को एक दिन टाल दिया गया है। पहले यह बैठक 20 जून को होनी थी। 

20 Jun, 19 : 07:51 AM

राज्यसभा की बैठक होगी शुरू

राज्यसभा की बैठक आज से शुरु होगी। वहीं 17वीं लोकसभा का पहला सत्र 17 जून से शुरु हो चुका है। दोनों सदनों की बैठक 26 जुलाई तक चलेगी। सत्र शुरू होने के शुरुआती तीन दिनों तक लोकसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई गई और इसी वजह से राज्यसभा की बैठक आज से शुरु होंगी।

20 Jun, 19 : 07:51 AM

संसद को आज संबोधित करेंगे राष्ट्रपति

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को आज दोपहर 11 बजे संसद के केन्द्रीय कक्ष में संबोधित करेंगे। 

Web Title: parliament budget session 2019 live updates: President Ram Nath Kovind to address the joint session of both the houses of Parliament

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे