Budget Session 2019: राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के लिए लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही का समय बढ़ाया
By रामदीप मिश्रा | Updated: June 24, 2019 20:26 IST2019-06-24T08:20:30+5:302019-06-24T20:26:29+5:30

File Photo
संसद के चालू बजट सत्र के दौरान आज लोकसभा में देश के गृहमंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर आरक्षण संशोधन विधेयक 2019 पेश किया। इसके अलावा संसद में आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण पर चर्चा की जा रही है। बता दें, इस सप्ताह संसद के दोनों सदनों में तीन तलाक पर रोक का प्रावधान करने वाले मुस्लिम महिला विवाद अधिकार संरक्षण विधेयक पर चर्चा होगी जो संसद से पारित होने के बाद अध्यादेश का स्थान लेगा। 17वीं लोकसभा के गठन के बाद नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह पहला विधेयक है। केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने लोकसभा में भारी हंगामे के बीच यह विधेयक पेश किया था।
24 Jun, 19 : 03:54 PM
झारखंड लिंचिंग पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा
राज्यसभा में कांग्रेस पार्टी के नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा है झारखंड लिंचिंग की फैक्टरी बन गया है। हर हफ्ते मुस्लिमों और दलितों के मारे जाने की खबरें आ रही हैं। प्रधानमंत्री, हम आपके सबका साथ सबका विकास के साथ हैं। लेकिन यह लोगों में दिखना चाहिए। हमें कहीं दिखाई नहीं दे रहा।
GN Azad, Leader of Opposition in Rajya Sabha: Jharkhand has become a factory of lynching & violence. Dalits & Muslims are killed there every week. PM, we are with you in the fight of 'Sabka saath sabka vikas' but it should be there for people to see it. We can't see it anywhere. pic.twitter.com/nNXmwirnuB
— ANI (@ANI) June 24, 2019
24 Jun, 19 : 03:31 PM
लोकसभा में सोमवार को जम्मू कश्मीर आरक्षण संशोधन विधेयक 2019 पेश किया गया जिसके कानून बनने पर अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को वास्तविक नियंत्रण रेखा से लगे क्षेत्रों में निवास कर रहे व्यक्तियों के समान आरक्षण का लाभ मिल सकेगा। गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने लोकसभा में यह विधेयक पेश किया । गृह मंत्री अमित शाह उस समय सदन में मौजूद थे । विपक्ष के कुछ सदस्य इस विधेयक को पेश करने का विरोध कर रहे थे लेकिन लोकसभाध्यक्ष ओम विरला ने उनकी मांग को अस्वीकार कर दिया। इस विधेयक के माध्यम से जम्मू कश्मीर आरक्षण अधिनियम 2004 में और संशोधन करने का प्रस्ताव किया गया है।
24 Jun, 19 : 02:26 PM
लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने सरकार से सवाल किया है कि क्या आपने 2 जी और कोयला आवंटन घोटाले में किसी को पकड़ने का प्रबंधन किया? क्या आपने सोनिया गांधी जी और राहुल गांधी जी को सलाखों के पीछे भेजने का प्रबंधन किया? आप उन्हें चोर कहकर सत्ता में आए, फिर वे संसद में कैसे बैठे हैं?
24 Jun, 19 : 02:19 PM
लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर कांग्रेस के सांसद अधीर रंजन चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया कि राष्ट्रपति के अभिभाषण का कंटेंट सत्ताधारी दल ने तैयार करवाया। साथ ही साथ कहा कि नरेंद्र मोदी की तुलना स्वामी विवेकानंद का नरेंद्र नाम होने की वजह से नहीं की जा सकती। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे मां गंगा और गंदी नाली की तुलना नहीं की जा सकती।
24 Jun, 19 : 12:35 PM
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने लोकसभा में आधार और अन्य कानून (संशोधन) विधेयक, 2019 पेश किया।
Union Minister Ravi Shankar Prasad has introduced the Aadhaar and Other Laws (Amendment) Bill, 2019 in Lok Sabha. pic.twitter.com/o9HEJyfSfv
— ANI (@ANI) June 24, 2019
24 Jun, 19 : 11:53 AM
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने दिल्ली में अपराध के मुद्दे को सदन उठाया। साथ ही साथ गृह मंत्रालय से इसमें हस्तक्षेप करने की मांग की।
24 Jun, 19 : 10:32 AM
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद आज लोकसभा में आधार और अन्य कानून (संशोधन) विधेयक, 2019 पेश करेंगे।
Union Home Minister Amit Shah to introduce Jammu and Kashmir Reservation (Amendment) Bill, 2019 and Union Minister Ravi Shankar Prasad to introduce Aadhaar and Other Laws (Amendment) Bill, 2019 in Lok Sabha today. https://t.co/zDFB0opDTg
— ANI (@ANI) June 24, 2019
24 Jun, 19 : 10:26 AM
चमकी बुखार को लेकर आरजेडी सांसद मनोज झा ने नोटिस दिया
Rashtriya Janata Dal Rajya Sabha MP, Manoj Jha: I have moved a Calling Attention motion in Rajya Sabha over deaths of children in Muzaffarpur. pic.twitter.com/82FG486iLe
— ANI (@ANI) June 24, 2019
24 Jun, 19 : 10:12 AM
आप राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने राजधानी दिल्ली में बढ़ रहे क्राइम को लेकर शून्य काल नोटिस दिया
#Delhi: Aam Aadmi Party Rajya Sabha MP, Sanjay Singh has given a Zero Hour Notice in Rajya Sabha over increasing crime in the national capital. (file pic) pic.twitter.com/U5gomCRijC
— ANI (@ANI) June 24, 2019
24 Jun, 19 : 10:12 AM
डीएमके के सांसद टी आर बालू ने तमिलनाडु में चल रहे पानी संकट के लिए बात करने के लिए लोकसभा में नोटिस दिया
Dravida Munnetra Kazhagam (DMK) MP, TR Baalu has given notice in Lok Sabha over water crisis in Tamil Nadu. pic.twitter.com/naqesGl0g5
— ANI (@ANI) June 24, 2019
24 Jun, 19 : 08:21 AM
संसद में आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण पर होगी चर्चा की जाएगी।
24 Jun, 19 : 08:20 AM
संसद के चालू बजट सत्र के दौरान आज लोकसभा में देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह जम्मू कश्मीर आरक्षण संशोधन विधेयक 2019 पेश करेंगे।