Parliament Akhilesh Yadav EVM: यूपी में 80 की 80 सीट जीत जाऊं तब भी भरोसा नहीं, ईवीएम पर मुझे कल भी भरोसा नहीं था, आज भी नहीं, अखिलेश यादव ने संसद में कहा, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 2, 2024 12:51 IST2024-07-02T12:50:43+5:302024-07-02T12:51:55+5:30

Parliament Akhilesh Yadav EVM: जब तक ईवीएम नहीं हटेगी, तब तक हम समाजवादी लोग इसको (हटाने की मांग) लेकर अडिग रहेंगे।

Parliament Akhilesh Yadav says 80/80 Seats jeet Jaun Tab Bhi EVM Mei Nahi Bharosa nahi tha, aaj bhi nahi hai died Samajwadi Party Doubts EVM SEE VIDEO WATCH | Parliament Akhilesh Yadav EVM: यूपी में 80 की 80 सीट जीत जाऊं तब भी भरोसा नहीं, ईवीएम पर मुझे कल भी भरोसा नहीं था, आज भी नहीं, अखिलेश यादव ने संसद में कहा, देखें वीडियो

photo-ani

HighlightsParliament Akhilesh Yadav EVM: सपा ने उत्तर प्रदेश में 37 संसदीय सीट जीती।Parliament Akhilesh Yadav EVM: अब तक अपना सर्वश्रेष्ठ चुनावी प्रदर्शन किया है।Parliament Akhilesh Yadav EVM: सहयोगी कांग्रेस ने राज्य में छह लोकसभा सीट जीतीं।

Parliament Akhilesh Yadav EVM: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि यदि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीट जीत जाए तब भी उन्हें इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) पर भरोसा नहीं होगा। उन्होंने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लोकसभा में लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए यह भी कहा कि जब तक ईवीएम चुनाव की व्यवस्था से नहीं हटाई जाती, तब तक समाजवादी पार्टी इस मांग को लेकर अडिग रहेगी। यादव ने कहा, ‘‘ईवीएम पर मुझे कल भी भरोसा नहीं था, आज भी भरोसा नहीं है। मैं 80 की 80 सीट जीत जाऊं तब भी भरोसा नहीं होगा। मैंने चुनाव से पूर्व प्रचार के दौरान कहा था कि ईवीएम से जीतकर ईवीएम हटाने का काम करेंगे। ईवीएम का मुद्दा मरा नहीं, और न ही खत्म हुआ है।

जब तक ईवीएम नहीं हटेगी, तब तक हम समाजवादी लोग इसको (हटाने की मांग) लेकर अडिग रहेंगे।’’ इस लोकसभा चुनाव में सपा ने उत्तर प्रदेश में 37 संसदीय सीट जीतकर अब तक अपना सर्वश्रेष्ठ चुनावी प्रदर्शन किया है। उसकी सहयोगी कांग्रेस ने राज्य में छह लोकसभा सीट जीतीं।

Web Title: Parliament Akhilesh Yadav says 80/80 Seats jeet Jaun Tab Bhi EVM Mei Nahi Bharosa nahi tha, aaj bhi nahi hai died Samajwadi Party Doubts EVM SEE VIDEO WATCH

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे