लाइव न्यूज़ :

दिल्ली को मिला ‘दुनिया के अजूबों’ वाला पार्क, गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने किया उद्घाटन

By भाषा | Updated: February 22, 2019 05:35 IST

औद्योगिक एवं अन्य तरह के 150 टन कचरों का इस्तेमाल करके दिल्ली के एक थीम पार्क में 60 फुट के एफिल टॉवर और 20 फुट के ताजमहल सहित दुनिया के सात आश्चर्यों की प्रतिकृति बनाई गई है।

Open in App

औद्योगिक एवं अन्य तरह के 150 टन कचरों का इस्तेमाल करके दिल्ली के एक थीम पार्क में 60 फुट के एफिल टॉवर और 20 फुट के ताजमहल सहित दुनिया के सात आश्चर्यों की प्रतिकृति बनाई गई है।

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को ‘वेस्ट टू वंडर पार्क’ का उद्घाटन किया। यह पार्क सराय काले खां क्षेत्र में सात एकड़ में फैला है।

गृहमंत्री ने कहा कि यह पार्क दूसरों के लिए उदाहरण है और पहली बार कचरे का इस्तेमाल धन कमाने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों के व्यवहार में परिवर्तन के लिए प्रयास किए जाने चाहिए और कचरे के निस्तारण के लिए पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए।

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) ने बताया कि पार्क में ताजमहल (20 फुट), गीजा के महान पिरामिड (18 फुट), एफिल टॉवर (60 फुट), पीसा की झुकी हुई मीनार (25 फुट), रियो डी जेनेरियो का क्राइस्ट द रिडिमर (25 फुट), रोम का क्लोजियम (15 फुट), न्यूयॉर्क की स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी (30 फुट) शामिल हैं।

इस पार्क का निर्माण दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने कचरे का प्रसंस्करण करके शहर की सुंदरता बढ़ाने की पहल के रूप में किया है।

अधिकारी ने बताया, ‘‘ सातों प्रतिकृतियों का निर्माण ऑटोमोबाइल कचरे और पंखों, छड़ी, लोहे की चादरें, नट-बोल्ट, साइकिल और मोटरसाइकिल सहित कई अन्य तरह के धातुओं के कचरे से किया गया है।

इस पार्क में आने वाले व्यस्क लोगों को 50 रुपये और 3-12 साल के बच्चों को 25 रुपये मूल्य की टिकट खरीदनी होंगी। वहीं तीन साल से कम उम्र के बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों, नगर निगम के स्कूल के छात्रों के लिए प्रवेश नि:शुल्क है।

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह