लाइव न्यूज़ :

पूरे पंजाब में पार्क बनाए जाएंगे: मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: October 15, 2021 22:50 IST

Open in App

बठिंडा, 15 अक्टूबर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शुक्रवार को कहा कि पूरे राज्य में पार्क बनाए जाएंगे क्योंकि आधुनिक युग में तेजी से बदलती जीवन शैली के कारण अच्छी सेहत सर्वोपरि है।

चन्नी बठिंडा में बठिंडा ब्रांच नहर के साथ एक पार्क बनाने की वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल की मांग पर प्रतिक्रिया दे रहे थे।

मुख्यमंत्री ने दशहरे के मौके पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि उन्होंने शहरी विकास पर ध्यान केंद्रित किया है और उनके पास इसके लिए एक रूपरेखा है, जिसमें अच्छी सीवरेज प्रणाली, विशाल बाजार और पार्क शामिल हैं।

चन्नी ने कहा कि सभी सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम लाभार्थी तक बिना किसी परेशानी के पहुंचना चाहिए । उन्होंने पारस राम नगर में शहीद सिपाही संदीप सिंह स्मारक चौक जनता को समर्पित किया। सिंह दो अगस्त 1999 को जम्मू कश्मीर के सुरनकोट में राष्ट्र की सेवा करते हुए शहीद हो गए थे।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने नहर लाइनिंग(परत) व बठिंडा ब्रांच के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास किया जिसपर 30 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता