लखनऊ की सड़कें हुईं भगवामय, अखिलेश के साइकिल ट्रैक का भी बदला रंग

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 21, 2018 09:07 IST2018-01-21T08:41:46+5:302018-01-21T09:07:29+5:30

राज्य की राजधानी लखनऊ में पार्कों और अखिलेश सरकार में बने लखनऊ के साइकिल ट्रैक का भी भगवाकरण शुरू हो गया है।

parks and dividers painted saffron lucknow by municipal corporation | लखनऊ की सड़कें हुईं भगवामय, अखिलेश के साइकिल ट्रैक का भी बदला रंग

लखनऊ की सड़कें हुईं भगवामय, अखिलेश के साइकिल ट्रैक का भी बदला रंग

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्य नाथ की सरकार जब से बनी है तभी से पूरे राज्य का भगवाकरण किया जा रहा है। सीएम दफ्तर से लेकर स्कूल, बसें, यहां तक की लखनऊ के हज हाउस की दीवारों को भी भगवा रंग में रंगा जा चुका है। अब राज्य की राजधानी लखनऊ में  पार्कों और अखिलेश सरकार में बने लखनऊ के साइकिल ट्रैक का भी भगवाकरण शुरू हो गया है। 

 गोमती नगर में निगम ने साइकिल ट्रैक के किनारे लगे डिवाइडर पर भगवा रंग की पुताई करवा दी गई है। इससे पहले इस पर काले-पीले रंग की पुताई हो रखी थी। यूपी में भगवा रंग की पुताई के लिए निगम की ओर से एजेंसियों को लाखों के टेंडर दिए गए हैं। भगवा रंग से रंगने के लिए निगम की ओर से सभी पार्कों को आदेश  दिए गए हैं।

हाल ही में हज समिति के दफ्तर की दीवारों को भगवा रंग से रंगवाने पर विभाग के सचिव आरपी सिंह को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया गया था। 
यूपी सरकार राज्य में औद्योगिक निवेश को आकर्षित करने के लिए 21-22 फरवरी को इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन कर रही है। माना जा रहा है कि इसी वजह से लखनऊ में जगह-जगह भगवाकरण किया जा रहा है। 

Web Title: parks and dividers painted saffron lucknow by municipal corporation

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे