लाइव न्यूज़ :

पार्किंग विवाद: महिला के साथ मारपीट करने के मामले में दो बाउंसर गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 9, 2020 14:25 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), नौ नवंबर । थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के सेक्टर 18 में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में महिला के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दो बाउंसरों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।

थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि महिला अपने मित्र के साथ रविवार दोपहर को सेक्टर 18 के बाजार में अपनी कार पार्क कर के खरीदारी करने गई। तभी बहुमंजिला पार्किंग में तैनात बाउंसर उसकी कार उठा ले गए।

सिहं ने बताया कि महिला बहुमंजिला पार्किंग जा कर जब कार लौटाने की मांग की तो बाउंसरों ने पर्ची कटवाने पर जोर दिया। इस पर दोनों में कहासुनी हो गई।

थाना प्रभारी ने बताया कि महिला ने बाउंसरो पर मारपीट करने और कार को क्षति पहुंचाने का आरोप लगाया है। महिला ने छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया है।

सिहं ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने दो बाउंसर शिवम शर्मा तथा शिवम बाजपाई को गिरफ्तार कर लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह