लाइव न्यूज़ :

प्रकाश सिंह बादल 16 जून को एसआईटी के समक्ष नहीं होंगे पेश : शिअद

By भाषा | Updated: June 14, 2021 17:30 IST

Open in App

चंडीगढ़, 14 जून पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल 2015 की कोटकपुरा पुलिस गोलीबारी घटना की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) के समक्ष 16 जून को स्वास्थ्य कारणों के चलते उपस्थित नहीं होंगे।

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) नेता दलजीत सिंह चीमा ने सोमवार को इस बारे में जानकारी दी। एसआईटी ने बादल (93) को तलब किया था और उन्हें मोहाली के रेस्टहाउस में बुधवार को प्रासंगिक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने को कहा था। चीमा ने बताया कि बादल की एम्स-बठिंडा में जांच हुई थी और स्वास्थ्य कारणों को लेकर वह एसआईटी के समक्ष उपस्थित नहीं हो सकेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘चिकित्सीय कारणों को चलते 16 जून को उपस्थित हो पाना संभव नहीं है। जब उनका स्वास्थ्य बेहतर हो जाएगा, वह निश्चित तौर पर एसआईटी से सहयोग करेंगे।’’ शिअद प्रवक्ता ने कहा कि इस बारे में बादल की ओर से एक पत्र एसआईटी को भेज दिया जाएगा। गौरतलब है बादल उस वक्त राज्य के मुख्यमंत्री थे, जब 2015 में गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी और इसके बाद पुलिस गोलीबारी की घटना हुई थी।

पंजाब सरकार ने पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद पुलिस गोलीबारी की घटना की जांच के लिए नयी एसआईटी गठित की थी। नयी एसआईटी कोटकपुरा घटना के सिलसिले में 14 अक्टूबर 2015 और सात अगस्त 2018 को दर्ज दो प्राथमिकियों की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल