Paris Olympics 2024: हॉकी मैच देखने पेरिस जाना चाहते थे सीएम भगवंत मान, मोदी सरकार ने नहीं दी अनुमति, जानें केंद्र ने क्या दी वजह
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 3, 2024 16:05 IST2024-08-03T14:58:01+5:302024-08-03T16:05:22+5:30
Paris Olympics 2024: केंद्र ने यह कहते हुए अनुमति देने से इनकार कर दिया कि चूंकि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जेड-प्लस सुरक्षा मिली हुई है।

file photo
Paris Olympics 2024: केंद्र सरकार ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को ओलंपिक खेलों में भारतीय हॉकी टीम का समर्थन करने के लिए पेरिस जाने की राजनीतिक मंजूरी देने से इनकार कर दिया। एक आधिकारिक सूत्र ने शनिवार को यह जानकारी दी। राजनयिक पासपोर्ट रखने वाले मान को चार अगस्त को भारतीय हॉकी टीम के क्वार्टर फाइनल मैच के वास्ते तीन से नौ अगस्त तक के लिए पेरिस जाना था और उन्होंने अपनी यात्रा के लिए राजनीतिक मंजूरी मांगी थी। राज्य सरकार के सूत्र ने बताया कि केंद्र ने उन्हें यह कहते हुए अनुमति देने से इनकार कर दिया कि चूंकि मान को जेड-प्लस सुरक्षा मिली हुई है।
#WATCH | Punjab CM Bhagwant Mann spoke with the captain of the Indian hockey team
— ANI (@ANI) August 3, 2024
CM Mann says, "...I wanted to come to encourage you but I was not given political clearance. I was planning to attend the quarterfinal but the Central government said I cannot go. I will not be… pic.twitter.com/BlIsC35MJC
इसलिए कम समय में उनके लिए सुरक्षा का प्रबंध करना संभव नहीं है। सूत्र ने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय को शुक्रवार शाम को इस फैसले की जानकारी दी गई। राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं को विदेश यात्रा के लिए विदेश मंत्रालय से राजनीतिक मंजूरी लेनी होती है। मान ने शुक्रवार को भारतीय हॉकी दल को पेरिस ओलंपिक खेलों में ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई दी थी। भारत ने शुक्रवार को 1972 के बाद पहली बार इस मजबूत टीम को 3-2 से हराया।