Paris Olympics 2024: 52 साल बाद कूटा, 1972 म्युनिख खेलों के बाद भारत की ऑस्ट्रेलिया पर पहली जीत, देखें वीडियो
By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 2, 2024 18:49 IST2024-08-02T18:38:07+5:302024-08-02T18:49:31+5:30
Paris Olympics 2024 Day 7 Live Updates: ओलंपिक पुरुष हॉकी में 1972 म्युनिख खेलों के बाद भारत की ऑस्ट्रेलिया पर यह पहली जीत है।

file photo
Paris Olympics 2024 Day 7 Live Updates: भारतीय हॉकी टीम ने कमाल कर दिया। हरमनप्रीत सिंह ब्रिगेड ने शुक्रवार को इतिहास रच दिया। 52 वर्षों में ओलंपिक हॉकी में ऑस्ट्रेलिया को हराने वाली पहली भारतीय टीम बन गईं। भारत ने आखिरी कार विपक्षी टीम को भेद दिया। कप्तान हरमनप्रीत सिंह के दो गोल और पी आर श्रीजेश की अद्भुत गोलकीपिंग के दम पर भारत ने पेरिस ओलंपिक के आखिरी पूल मैच में शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया को 3 . 2 से हरा दिया। ओलंपिक पुरुष हॉकी में 1972 म्युनिख खेलों के बाद भारत की ऑस्ट्रेलिया पर यह पहली जीत है।
Breaking the 52-Year Wait!
— Hockey India (@TheHockeyIndia) August 2, 2024
Celebrating our first win against Australia in the Olympics since 1972!
This victory is for every Indian.
Let's keep the momentum, let's keep the adrenaline!
Onto the Quarter Finals 🔥
FT:
India 🇮🇳 3 - 2 🇳🇿 Australia
Abhishek 12'
Harmanpreet… pic.twitter.com/iHDKbHxuXz
FT:
— Hockey India (@TheHockeyIndia) August 2, 2024
A win against Australia is what we all waited for! 💪🏼🫡
Our boys have had one of their best attacking game of the tournament.
India 🇮🇳 3️⃣ - 2️⃣ 🇦🇺 Australia
Abhishek 12'
Harmanpreet 13' (PC) 32' (PS)
Thomas Craig 25' (PC)
Blake Grovers 55' (PS)#Hockey#HockeyIndia…
आखिरी बार भारत ने सिडनी ओलंपिक 2000 में 2 . 2 से ड्रॉ खेला था। टोक्यो ओलंपिक 2020 में आस्ट्रेलिया ने भारत को पूल चरण में 7 . 1 से हराया था। भारत के लिये अभिषेक ने 12वें, हरमनप्रीत ने 13वें और 32वें मिनट में गोल किये। ऑस्ट्रेलिया के लिये क्रेग थॉमस ने 25वें और ब्लैक गोवर्स ने 55वें मिनट में गोल दागा।
Ready to take on the Aussies! 🏑🇮🇳
— Hockey India (@TheHockeyIndia) August 2, 2024
Here's our lineup for today's clash against Australia.
Let's bring the heat and show them what we're made of! 🔥🏑🇮🇳#Hockey#HockeyIndia#IndiaKaGame#HockeyLayegaGold#WinItForSreejesh#Paris2024#IndvsAus
.
.
.
.@CMO_Odisha@IndiaSports… pic.twitter.com/HHG3ehVNB9
भारतीय कप्तान टीम की अविश्वसनीय जीत के केंद्र में रहे। टीम ने अपने प्रसिद्ध प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ 3-2 से जीत हासिल की। अनुभवी भारत के गोलकीपर पीआर श्रीजेश, जो अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट खेल रहे थे, ने बार के नीचे शानदार प्रदर्शन किया और अपनी टीम की बढ़त बरकरार रखने के लिए कई बचाव किए।
म्यूनिख में 1972 ओलंपिक के बाद ओलंपिक में ऑस्ट्रेलिया पर यह भारत की पहली जीत है, जब टीम ने 3-1 से जीत हासिल की थी। भारत पहले ही न्यूजीलैंड, आयरलैंड और ऑस्ट्रेलिया पर जीत हासिल कर पेरिस ओलंपिक में पुरुष हॉकी के क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुका है। उनकी एकमात्र हार बेल्जियम के खिलाफ हुई।
Last match of the group stage🔥
— Hockey India (@TheHockeyIndia) August 2, 2024
India takes on Australia in a thrilling hockey match 🏑
Do not miss out on any action watch live on @JioCinema & @Sports18
📍Stade Yves-du-Manoir, Paris
⏰ 4:45 PM IST@CMO_Odisha@IndiaSports@Media_SAI@sports_odisha@Limca_Official… pic.twitter.com/vK32y6g797