Paris 2024 Olympics, Day 13: नीरज चोपड़ा से उम्मीद, आज दिखाएंगे पराक्रम, हॉकी में स्पेन से टक्कर, भारत का 13वें दिन का कार्यक्रम, जानिए
By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 8, 2024 05:24 IST2024-08-08T05:24:52+5:302024-08-08T05:24:52+5:30
Paris 2024 Olympics, Day 13 live update: प्रधानमंत्री मोदी ने विनेश के मामले में भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पी टी उषा से तफ्सील से जानकारी ली और विभिन्न विकल्पों के बारे में भी पूछा।

file photo
Paris 2024 Olympics, Day 13 live update: स्तब्ध करने वाले घटनाक्रम को लेकर देश स्तब्ध है। विनेश फोगाट जहां देश के लिए स्वर्ण या रजत जीत रही थीं। वहां पेरिस ओलंपिक की महिलाओं की 50 किलो कुश्ती स्पर्धा के फाइनल से पहले वजन अधिक पाये जाने के कारण ओलंपिक से अयोग्य घोषित कर दिया गया, जिससे अब वह खाली हाथ लौटेंगी, जबकि इस खेल में भारत की सबसे बड़ी उम्मीद अंतिम पंघाल भी बाहर हो गईं। पंघाल पेरिस ओलंपिक में बुधवार को महिलाओं के 53 किलोवर्ग में तुर्की की येतगिल जेनिप से 0 .10 से शर्मनाक हार के बाद बाहर हो गई। एथलेटिक्स में भी देश को निराशा हाथ लगी। टेबल टेनिस में भारतीय महिला टीम के जर्मनी से 1-3 से हारने से भारत का अभियान खत्म हो गया।
Paris 2024 Olympics, Day 13 live update: भारत का पेरिस ओलंपिक में प्रतियोगिताओं के 13वें दिन बृहस्पतिवार का कार्यक्रम इस प्रकार-
गोल्फ: महिला व्यक्तिगत: अदिति अशोक और दीक्षा डागर - दोपहर 12.30 बजे
एथलेटिक्स: महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ रेपेचेज राउंड : ज्योति याराजी-दोपहर 2.05 बजे
पुरुष भाला फेंक फाइनल: नीरज चोपड़ा रात - 11.55 बजे
कुश्ती: पुरुष फ्रीस्टाइल 57 किग्रा (प्री-क्वार्टर फाइनल): अमन सहरावत - दोपहर 2.30 बजे
महिला फ्रीस्टाइल 57 किग्रा (प्री-क्वार्टर फाइनल): अंशु मलिक- दोपहर 2:30 बजे
हॉकी : पुरुष कांस्य पदक मैच : भारत बनाम स्पेन : शाम 5.30 बजे।
प्रधानमंत्री ने बढ़ाया हौसला: सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी ने विनेश के मामले में भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पी टी उषा से तफ्सील से जानकारी ली और विभिन्न विकल्पों के बारे में भी पूछा। उन्होंने विनेश की मदद के लिये इस फैसले के खिलाफ सख्त विरोध दर्ज कराने के लिये भी कहा है। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने विनेश की हौसलाअफजाई करते हुए कहा कि वह भारत का गौरव हैं और उन्हें मजबूती से वापसी करनी है। उन्होंने एक्स पर लिखा ,‘विनेश आप चैम्पियनों में चैम्पियन हो। आप भारत का गौरव हो और हर भारतीय के लिये प्रेरणास्रोत हो।’
उन्होंने आगे लिखा ,‘आज के झटके से दुख पहुंचा है। काश मैं शब्दों में बता पाता कि इस समय कितना मायूस हूं। लेकिन मुझे पता है कि आप फिर वापसी करोगी। चुनौतियों का डटकर सामना करना आपके स्वभाव में है। मजबूती से वापसी करो। हम सभी आपके साथ हैं।’ टेबल टेनिस टीम स्पर्धा में महिला टीम हार गई।