लाइव न्यूज़ :

ऋषि कपूर की अंतिम फिल्म 'शर्माजी नमकीन' की शूटिंग पूरी करेंगे परेश रावल

By भाषा | Updated: January 15, 2021 19:25 IST

Open in App

मुंबई, 15 जनवरी दिग्गज अभिनेता परेश रावल एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की अंतिम फिल्म ''शर्माजी नमकीन'' के शेष हिस्से की शूटिंग पूरी करेंगे।

ऋषि कपूर का बीते साल 30 अप्रैल को 67 साल की आयु में निधन हो गया था। वह अपने निधन से दो साल पहले ल्यूकीमिया से पीड़ित पाए गए थे।

फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि रावल फिल्म में वही किरदार निभाएंगे।

उन्होंने कहा, ''परेश रावल ने फिल्म के शेष हिस्से की शूटिंग के लिये सहमति जता दी है। जल्द ही शूटिंग शुरू होगी।''

फिल्म चार सितंबर को कपूर के जन्मदिन पर रिलीज होगी।

इसमें अभिनेत्री जूही चावला भी अभिनय करती नजर आएंगी, जो 1990 के दशक में ''बोल राधा बोल'', ''ईना मीना डीका'' तथा ''दरार'' जैसी फिल्मों में कपूर के साथ काम कर चुकी हैं। फिल्म का निर्देशन हितेन भाटिया कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल