लाइव न्यूज़ :

वेलेंटाइन डे की जगह ‘माता-पिता’ पूजा दिवस मनाएगी ‘श्री राम सेना’

By भाषा | Updated: February 13, 2021 14:45 IST

Open in App

बेंगलुरु, 13 फरवरी दक्षिणपंथी संगठन श्री राम सेना ने शनिवार को कहा कि वेलेंटाइन डे की जगह 14 फरवरी को वह ‘माता-पिता’ पूजा दिवस मनाएगी।

संगठन की तरफ से कहा गया कि वह कर्नाटक के विभिन्न हिस्सों में अपने सदस्यों की तैनाती करेगा जहां वेलेंटाइन डे के नाम पर सार्वजनिक स्थलों पर “अश्लीलता” की आशंका होगी।

संगठन के प्रमुख प्रमोद मुतालिक ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “हर साल हम पूरे प्रदेश में ‘माता-पिता’ पूजा का आयोजन करते हैं। हम 50 से 60 जगहों पर इस कार्यक्रम का आयोजन करेंगे।”

मुतालिक ने कहा कि पब, बार, मॉल, आइसक्रीम पॉर्लर और पार्क जैसी जगहों पर संगठन के स्वयंसेवक रहेंगे जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि सार्वजनिक स्थलों पर कोई अश्लीलता नहीं हो।

उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन के सदस्य कानून अपने हाथों में नहीं लेंगे और ऐसी घटनाओं को रोकने में पुलिस के साथ मिलकर काम करेंगे।

श्रीराम सेना की हुब्बली इकाई ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, “पश्चिमी संस्कृति युवाओं को अपनी तरफ आकर्षित करने का प्रयास कर रही है जिसका हमारी अमूल्य विरासत पर विपरीत असर पड़ रहा है और इससे मादक द्रव्य, सेक्स और लव जिहाद आदि का चलन बढ़ रहा है जो अस्वीकार्य है।”

इस बीच बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त कमल पंत ने कहा, “हम किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं देंगे। अगर किसी को शिकायत है तो उन्हें हमारे पास आने दीजिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह