लाइव न्यूज़ :

‘आतंकी समूहों में भर्ती हुए अपने बच्चों से हिंसा का रास्ता छोड़ने की लगातार अपील करें अभिभावक’

By भाषा | Updated: April 11, 2021 22:26 IST

Open in App

श्रीनगर, 11 अप्रैल कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) विजय कुमार ने घाटी में हाल में आतंकी समूहों का दामन थामने वाले आतंकवादियों के माता-पिता से कहा है कि उन्हें अपने बच्चों से हिंसा का रास्ता छोड़ने का लगातार अनुरोध करना चाहिए, न कि आखिरी अपील करनी चाहिए।

उन्होंने कहा, “अभिभावकों को नए भर्ती आतंकवादियों से वापस लौटने की लगातार अपील करते रहना चाहिए। यह अनुरोध नियमित किया जाना चाहिए। अभिभावकों को सिर्फ तब आखिरी अपील करने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, जब उनके बच्चे मुठभेड़ में फंस जाते हैं।”

पुलिस महानिरीक्षक की यह टिप्पणी शोपियां में शनिवार को मुठभेड़ में फंसे आतंकवादियों से हथियार डालने के लिये बार-बार अपील किये जाने के बाद आयी है। मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए- एक शनिवार को और दो रविवार को।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि बलों ने अधिकतम संयम दिखाया और यहां तक कि मुठभेड़ स्थल पर चारों तरफ से घिर चुके एक छिपे हुए आतंकवादी फैसल गुलजार के परिजनों को लेकर भी आए, जिससे आत्मसमर्पण के लिए उसे तैयार किया जा सके।

अधिकारी ने कहा कि परिवार के सदस्यों के बार-बार अनुरोध और सुरक्षा बलों के आश्वासन के बावजूद अन्य आतंकवादियों ने उसे आत्मसमर्पण करने की इजाजत नहीं दी।

पुलिस सूत्रों ने कहा कि गुलजार नाबालिग था और वह हाल में आतंकी समूह का हिस्सा बना था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित