लाइव न्यूज़ :

परवरिश के तरीकों को बदलने की जरूरत, पुराने तरीके अब काम नहीं करेंगे : सिसोदिया

By भाषा | Updated: June 1, 2021 21:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक जून बच्चों को भावनात्मक रूप से सही होने के लिए परवरिश के नए तौर तरीकों को अपनाना महत्वपूर्ण है, खासकर कोविड-19 संकट के दौरे में, क्योंकि परवरिश के पुराने तरीके अब काम नहीं करेंगे। यह बात मंगलवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कही।

उन्होंने कहा कि पहले बच्चे कई तरह से सामाजिक गतिविधियों में शामिल होते थे लेकिन अब वे घरों में कैद हैं और स्कूल नहीं जा पा रहे हैं या दोस्तों से नहीं मिल पा रहे हैं।

सिसोदिया ने ‘ग्लोबल पैरेंट्स डे’ के अवसर पर आयोजित वेबिनार में कहा, ‘‘हमारे बच्चों के भावनात्मक रूप से सही होने के लिए परवरिश के नए तौर-तरीकों को अपनाना होगा, खासकर कोविड-19 संकट के दौरे में। एक नई सामान्य स्थिति उभरी है और परवरिश के पुराने तरीके काम नहीं करेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘बच्चों को अपने सपने पूरा करने के लिए बाहरी दुनिया एक स्थान थी, लेकिन महामारी के कारण उन्हें घरों में बैठना पड़ रहा है। ऐसे समय में बच्चे जब डेढ़ वर्षों से घरों में रह रहे हैं तो माता-पिता को नई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है कि उनकी किस तरह से देखभाल करें।’’

वेबिनार का आयोजन अभिभावकों एवं विशेषज्ञों ने किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग