लाइव न्यूज़ :

पारस ने दिवंगत रामविलास पासवान को भारत रत्न दिए जाने की मांग की

By भाषा | Updated: October 3, 2021 20:46 IST

Open in App

पटना, तीन अक्टूबर केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री पशुपति कुमार पारस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और अपने भाई दिवंगत दलित नेता रामविलास पासवान को भारत रत्न देने की अपनी मांग दोहराई है।

पटना में रविवार को मीडियाकर्मियों से पारस ने कहा, ‘‘हमारे नेता रामविलास पासवान दलितों सहित समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए संघर्ष करते रहे। उन्होंने छह प्रधानमंत्रियों के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री के रूप में कार्य किया। समाज के प्रति उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता, इसलिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह करता हूं कि उन्हें भारत रत्न से नवाजा जाए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी मुलाकात की और हाजीपुर में उनकी आदमकद प्रतिमा स्थापित करने तथा उनकी (रामविलास) जयंती पांच जुलाई को भी राजकीय अवकाश घोषित किए जाने का अनुरोध किया।’’

इससे पहले, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र लिखकर दिवंगत दलित नेता के नई दिल्ली स्थित 12 जनपथ बंगले को स्मारक में बदलने का अनुरोध किया था।

लोजपा नेता और रामविलास के पुत्र चिराग पासवान ने भी नीतीश को पत्र लिखकर अपने दिवंगत पिता को भारत रत्न देने की सिफारिश करने की मांग की थी।

लोजपा के पारस गुट और चिराग गुट के बीच खींचतान के बीच निर्वाचन आयोग के लोजपा के चुनाव चिह्न को फ्रीज करने के फैसले के बारे में पूछे जाने पर, पारस ने दोहराया, ‘‘मैंने ही चुनाव आयोग से अनुरोध किया था कि वह किसी को भी लोजपा का चुनाव चिह्न आवंटित न करे। न्यायालय में मामला विचाराधीन है। मैं चुनाव आयोग के इस फैसले का स्वागत करता हूं।’’

पारस ने स्वयं को दिवंगत रामविलास पासवान का असली राजनीतिक उत्तराधिकारी बताया और कहा कि उनका गुट ही राजग गठबंधन का हिस्सा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए