लाइव न्यूज़ :

रामविलास पासवान की बरसी में पारस शामिल हुए, नीतीश रहे अनुपस्थिति

By भाषा | Updated: September 13, 2021 00:48 IST

Open in App

पटना, 12 सितंबर लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के संस्थापक और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की पहली बरसी पर रविवार को आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में उनके पुत्र चिराग पासवान से राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता को भूल कर पशुपति कुमार पारस शामिल हुए।

पटना के श्री कृष्णपुरी मोहल्ला स्थित पासवान के आवास पर आयोजित प्रार्थना सभा में उनके छोटे भाई और हाल में केंद्र में मंत्री बने पारस शामिल हुए। प्रार्थना सभा के दौरान पशुपति कुमार पारस चिराग पासवान के पास बैठे दिखे। चिराग की मां रीना पासवान भी पास में ही बैठी थीं।

श्रद्धांजलि समारोह में प्रदेश के राज्यपाल फागू चौहान सहित उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद एवं रेणु देवी तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव सहित अन्य दलों के नेता पहुंचे, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अनुपस्थित रहे। हालांकि यह पता नहीं चल पाया कि नीतीश को समारोह का निमंत्रण मिला था या नहीं।

तेजस्वी प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘ऐसे मौकों पर लोग व्यक्तिगत मतभेदों को भुला देते हैं। लेकिन ऐसा लगता है कि हमारे मुख्यमंत्री सामाजिक रीति-रिवाजों की बहुत कम परवाह करते हैं। न तो वह आए हैं और न ही जदयू का कोई नेता आया है। नीतीश कुमार ने केवल एक पंक्ति का संदेश भेजा है जबकि प्रधानमंत्री ने भी पासवान को दो पृष्ठ की श्रद्धांजलि भेजी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग