लाइव न्यूज़ :

अगर मुझे शाहरुख खान कहीं मिल गया तो मैं उसको जिंदा जला दूंगा, बेशरम रंग गाने को लेकर बोले परमहंस आचार्य

By अनिल शर्मा | Updated: December 21, 2022 12:11 IST

परमहंस आचार्य ने कहा कि आज हमने शाहरुख खान का पोस्टर जलाया है। अगर मुझे फिल्म जिहादी शाहरुख खान कहीं मिला तो मैं उसे जिंदा जला दूंगा।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म पठान में 'बेशरम रंग' गाने को लेकर राजनेता और दक्षिणपंथी समर्थक शाहरुख को निशाना बना रहे हैं।परमहंस ने कहा कि 'बेशरम रंग' गाने में भगवा रंग का अपमान किया गया है।

अयोध्याः शाहरुख खान की अगली फिल्म 'पठान' को लेकर विवाद खत्म होता नहीं दिख रहा है। फिल्म में 'बेशरम रंग' गाने को लेकर राजनेताओं और दक्षिणपंथी समर्थकों के आक्रोश के बीच अयोध्या के परमहंस आचार्य ने अभिनेता पर चौंकाने वाली टिप्पणी की है। साधु ने कहा, "अगर मुझे शाहरुख खान कहीं मिल गया तो मैं उसको जिंदा जला दूंगा।"

परमहंस आचार्य कथित तौर पर तपस्वी छावनी के एक साधु हैं। टीवी9 से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'बेशरम रंग' गाने में भगवा रंग का अपमान किया गया है। हमारे सनातन धर्म के लोग इसे लेकर लगातार विरोध कर रहे हैं। आज हमने शाहरुख खान का पोस्टर जलाया है। अगर मुझे फिल्म जिहादी शाहरुख खान कहीं मिला तो मैं उसे जिंदा जला दूंगा।"

आचार्य इतने पर ही नहीं रुके। उन्होंने कहा कि अगर पठान फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो वह आग लगा देंगे। उन्होंने लोगों से शाहरुख खान की 'पठान' फिल्म का बहिष्कार करने की भी अपील की। इससे पहले हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दास ने भी फिल्म का विरोध किया था।

उधर, विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) पहले ही दीपिका पादुकोण के भगवा पोशाक और 'पठान' के गाने में कुछ दृश्यों पर आपत्ति जता चुका है। समूह ने फिल्म में तत्काल बदलाव की मांग की है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से संबद्ध संगठन VHP ने पादुकोण के पहनावे के रंग पर नाराजगी जताई। संगठन ने 'बेशरम रंग' गाने के टाइटल पर आपत्ति जताई और कहा कि हिंदू समाज ऐसी फिल्म को कभी स्वीकार नहीं करेगा।

शाहरुख के खिलाफ पुलिस में लिखित शिकायत

मुंबई पुलिस को एक लिखित शिकायत मिली है, जिसमें शाहरुख खान अभिनीत आगामी फिल्म 'पठान' के गीत बेशरम रंग में भगवा बिकिनी पहने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के संबंध में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गई है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। साकीनाका पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि फिल्म के निर्माता, निर्देशक और मुख्य अभिनेता-अभिनेत्री के खिलाफ जानबूझकर लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत करने और हिंदू धर्म को ठेस पहुंचाने के लिए भगवा रंग का इस्तेमाल करने का मामला दर्ज किया गया है।

टॅग्स :शाहरुख़ खानहिन्दी सिनेमा समाचारविवाद
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया