लाइव न्यूज़ :

‘परमबीर के सहयोगी ने जताया था अनुमान, एनआईए महाराष्ट्र के चार-पांच मंत्रियों की जांच करेगी’

By भाषा | Updated: July 26, 2021 00:16 IST

Open in App

मुंबई, 25 जुलाई मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के खिलाफ जबरन वसूली की शिकायत दर्ज कराने वाले एक बिल्डर ने जांचकर्ताओं को बताया है कि इस साल मार्च में अपने पूर्व व्यापार साझेदार और सिंह के करीबी सहयोगी के साथ मुलाकात के दौरान उसने उसे यह कहते सुना था कि राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) महाराष्ट्र के चार से पांच मंत्रियों की जांच करेगी और राज्य सरकार जल्द ही गिर जाएगी। यह बात एक पुलिस अधिकारी ने कही।

बिल्डर श्यामसुंदर अग्रवाल से कथित तौर पर 15 करोड़ रुपये की मांग करने के आरोप में मुंबई पुलिस ने सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामला बुधवार को दक्षिण मुंबई के मरीन ड्राइव पुलिस थाने में दर्ज किया गया था। अग्रवाल के पूर्व साझेदार संजय पुनमिया (55) और उसके सहयोगी सुनील जैन (45) को मामले में गिरफ्तार किया गया है।

अग्रवाल की शिकायत के आधार पर पुलिस ने परमबीर सिंह के खिलाफ जबदल वसूली का मामला दर्ज किया है। अग्रवाल की शिकायत के अनुसार, 2011 में विवादों के कारण उसकी साझेदारी समाप्त होने के बाद, पुनमिया ने अग्रवाल के खिलाफ कथित जबरन वसूली और धोखाधड़ी के कम से कम 18 मामले दर्ज कराये थे।

पुलिस को दिए अपने बयान में अग्रवाल ने कहा कि, इसी साल 23 मार्च और 30 मार्च को वह समझौता करने के लिए पुनमिया से मिला था। बयान के अनुसार इस बैठक को अग्रवाल द्वारा रिकॉर्ड किया गया था और यह सिंह और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी का आधार है।

अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि बैठक के दौरान पुनमिया को उसके फोन पर परमबीर सिंह, डीसीपी अकबर पठान और अन्य अधिकारियों के फोन आए। अग्रवाल ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा कि उनके फोन कॉल के दौरान, उसने पुनमिया को सिंह द्वारा तत्कालीन गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ लिखे गए 100 करोड़ रुपये के पत्र के बारे में चर्चा करते हुए सुना।

अग्रवाल ने यह भी कहा कि पुनमिया ने यह भी चर्चा की कि सीबीआई जल्द ही 100 करोड़ रुपये के आरोपों की जांच शुरू करेगी और एनआईए राज्य सरकार के चार से पांच मंत्रियों की जांच करेगी और यह सरकार मुश्किल में पड़ जाएगी और जल्द ही गिर जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग