परमबीर सिंह की चिट्ठी का सत्यापन किया जाएगा : मुख्यमंत्री कार्यालय

By भाषा | Updated: March 20, 2021 23:38 IST2021-03-20T23:38:06+5:302021-03-20T23:38:06+5:30

Parambir Singh's letter to be verified: Chief Minister's Office | परमबीर सिंह की चिट्ठी का सत्यापन किया जाएगा : मुख्यमंत्री कार्यालय

परमबीर सिंह की चिट्ठी का सत्यापन किया जाएगा : मुख्यमंत्री कार्यालय

मुंबई, 20 मार्च मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह द्वारा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को भेजी गई बिना हस्ताक्षर वाली चिट्ठी का सत्यापन कराया जा रहा है। यह जानकारी शनिवार रात को यहां जारी एक आधिकारिक बयान में दी गई है।

परमबीर सिंह ने इस पत्र में महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने कहा, ‘‘परमबीर सिंह, कमांडेंट जनरल, होमगार्ड के नाम से मुख्य मंत्री सचिवालय के आधिकारिक इमेल पते पर पत्र आया है।’’

बयान में कहा गया कि जिस ईमेल पते से पत्र आया है उसे सत्यापित किया जा रहा है और राज्य का गृह विभाग सिंह से सपंर्क साधने का प्रयास कर रहा है।

बयान में कहा गया कि ईमेल पते को सत्यापित करने की जरूरत है क्योंकि आधिकारिक दस्तावेजों में दर्ज सिंह का ई-मेल पता अलग है।

सिंह ने अपने पत्र में आरोप लगाया है कि ‘‘महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख पुलिस अधिकारियों से हर महीने बार और होटलों से वसूली करने को कहते थे।’’

देशमुख ने बयान जारी कर कहा कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप झूठे हैं और ये आरोप सिंह द्वारा खुद को बचाने और महा विकास अघाड़ी सरकार की छवि को खराब करने की साजिश के तहत लगाये गये है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Parambir Singh's letter to be verified: Chief Minister's Office

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे