लाइव न्यूज़ :

परमबीर सिंह का पत्र : मुंबई के दो पुलिस अधिकारियों के बयान दर्ज किए गए

By भाषा | Updated: April 7, 2021 20:48 IST

Open in App

मुंबई, सात अप्रैल महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार और कदाचार के मुंबई के पूर्व पुलिस प्रमुख के आरोपों के संबंध में महानगर पुलिस के दो अधिकारियों के बयान दर्ज किए गए हैं।

इस संबंध में एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि पुलिस उपायुक्त (प्रवर्तन) राजू भुजबल और सहायक पुलिस आयुक्त संजय पाटिल ने संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) के समक्ष हाल में अपने बयान दर्ज कराए।

मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक सामग्री वाली एक एसयूवी मिलने के मामले से निपटने को लेकर आलोचना का सामना कर रहे सिंह ने पुलिस आयुक्त पद से 17 मार्च को अपने तबादले के तीन दिन बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखा था और आरोप लगाया था कि देशमुख ने पुलिस अधिकारी सचिन वाजे को बार और रेस्तराओं से हर महीने 100 करोड़ रुपये की वसूली करने को कहा था।

बंबई उच्च न्यायालय द्वारा आरोपों की सीबीआई जांच का आदेश दिए जाने के तत्काल बाद देशमुख ने राज्य के गृह मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

सिंह ने मुख्यमंत्री को लिखे अपने पत्र में कहा था कि उन्हें वसूली की गृह मंत्री की मांग के बारे में सहायक पुलिस आयुक्त संजय पाटिल ने सूचना दी थी।

उन्होंने पाटिल से हुई अपनी ‘चैट’ का भी उल्लेख किया था।

अधिकारी ने जानकारी दी, ‘‘पाटिल ने अपने बयान में कहा कि वह ठाणे में एक हुक्का पार्लर में छापे के बारे में जानकारी देने के लिए अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ देशमुख से मिले थे। लेकिन इस मुलाकात से पहले या बाद में वह तत्कालीन गृह मंत्री से कभी नहीं मिले।’’

उन्होंने बताया कि पुलिस उपायुक्त भुजबल ने अपने बयान में कहा कि वह अपराधों और अन्य मुद्दों पर वरिष्ठों को जानकारी देने के लिए चार मार्च को देशमुख के आधिकारिक आवास पर एक नोडल अधिकारी के रूप में एक बैठक में शामिल हुए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकौन हैं सलिल अरोरा?, नाबाद 125 रन, 45 गेंद, 11 छक्के और 9 चौके, आईपीएल नीलामी पर होगी करोड़ों की बारिश?

क्रिकेटIndia U19 vs United Arab Emirates U19: भारत ने यूएई को 234 रन से रौंदा, वैभव सूर्यवंशी ने 95 गेंद में खेली 171 की पारी

क्रिकेटVIDEO: संजू सैमसन ने गौतम गंभीर का गला घोंटा, उन्हें पीटा? CSK स्टार और टीम इंडिया के मुख्य कोच का डीप फेक वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar: जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा ने फिल्म धुरंधर की प्रशंसा में कहा- ‘वेरी वेल मेड’

क्राइम अलर्टपटना के विकास पदाधिकारी भवेश कुमार सिंह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 6 ठिकानों पर छापेमारी, गोदाम से 40 लाख रुपये, गहने, जमीन कागजात, महंगी गाड़ियां और घड़ियां जब्त

भारत अधिक खबरें

भारतदेशभर में 2027 में पहली डिजिटल जनगणना, 11,718 करोड़ रुपये होंगे खर्च,केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव बोले-जाति आधारित गणना शामिल

भारतआखिर क्यों नगर निगम चुनाव में कर रहे गठजोड़?, अमित शाह से मिलने के बाद महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले-अजित पवार और एकनाथ शिंदे के साथ मिलकर लड़ेंगे

भारत"3 साल तक राहुल गांधी से नहीं मिल सका": कांग्रेस के पूर्व विधायक ने सोनिया गांधी को लिखा पत्र, कहा- लीडरशिप ग़लत हाथों में, हो बदलाव

भारतVIDEO: अनुराग ठाकुर ने तमिलनाडु सरकार को घेरा, लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

भारतराष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी में बगावत?, उपेंद्र कुशवाहा ने बेटे दीपक प्रकाश को बनाया मंत्री, विधायक रामेश्वर महतो खफा और सोशल मीडिया पर किया पोस्ट