लाइव न्यूज़ :

परमबीर सिंह का तबादला: भाजपा नेता ने कहा विरोधाभासों से भरी है उद्धव सरकार

By भाषा | Updated: March 19, 2021 18:28 IST

Open in App

मुंबई, 19 मार्च महाराष्ट्र के भाजपा नेता प्रवीन दारेकर ने शुक्रवार को कहा कि उद्धव ठाकरे की सरकार ‘‘विरोधाभासों’’ से भरी हुई है और सहायक पुलिस निरीक्षक सचिन वाजे की गिरफ्तारी तथा मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के तबादले के बारे में घटक दल अलग-अलग बात कर रहे हैं।

उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास के बाहर विस्फोटकों से लदा वाहन मिलने की घटना के सिलसिले में एनआईए ने वाजे को गिरफ्तार किया था। बुधवार को पुलिस आयुक्त सिंह का तबादला होम गार्ड में कर दिया गया।

दारेकर ने कहा, ‘‘यह सरकार विरोधाभासों से भरी हुई है। शिवसेना नेता संजय राउत ने दावा किया कि राज्य में सबकुछ ठीक है। हालांकि राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि कुछ गंभीर गलतियां हुईं जिसके परिणामस्वरूप सिंह का तबादला हुआ।’’

विधान परिषद में विपक्ष के नेता दारेकर ने कहा कि राज्य के गृह विभाग का मुखिया होने के नाते देशमुख का बयान महत्वपूर्ण है, उन्होंने पूछा कि राउत किसे और क्यों बचाना चाह रहे हैं।

शिवसेना ने सिंह का बचाव करते हुए कहा था कि उनका तबादला हो गया है तो इसका मतलब यह नहीं है कि वह अपराधी हैं। उसने आरोप लगाया था कि ‘‘दिल्ली में एक विशेष लॉबी’’ है जो उनसे नाराज है क्योंकि उनके कार्यकाल के दौरान ही टीआरपी घोटाला सामने आया था।

देशमुख ने बृहस्पतिवार को कहा था, ‘‘सिंह का तबादला प्रशासनिक नहीं था। एनआईए और एटीएस की जांच के जरिए कुछ चीजें सामने आयी हैं। ’’

उन्होंने कहा था, ‘‘मुंबई के पूर्व पुलिस प्रमुख (सिंह) के कुछ सहकर्मियों ने कुछ गंभीर गलतियां की थी। वे माफ नहीं की जा सकने वाली गलतियां थी। इसलिए उनका तबादला किया गया। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी