लाइव न्यूज़ :

प्रारंभिक जांच के आदेश के खिलाफ उच्च न्यायालय में परमबीर सिंह ने याचिका दी

By भाषा | Updated: April 29, 2021 18:26 IST

Open in App

मुंबई, 29 अप्रैल मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने बंबई उच्च न्यायालय में बृहस्पतिवार को एक याचिका दायर कर महाराष्ट्र सरकार द्वारा उनके खिलाफ शुरू की गई दो प्रारंभिक जांच को चुनौती दी है।

सिंह ने अपनी याचिका में दावा किया कि उन्हें राज्य के पूर्व गृह मंत्री और राकांपा नेता अनिल देशमुख के कथित “भ्रष्ट आचरण” को उजागर करने की वजह से निशाना बना कर प्रताड़ित किया जा रहा है।

सिंह ने याचिका में यह भी दावा किया कि राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) संजय पांडे से उन्होंने 19 अप्रैल को मुलाकात की और इस दौरान उन्होंने देशमुख के खिलाफ राज्य सरकार को भेजे गए पत्र को वापस लेने की “सलाह दी”।

सिंह को मार्च में मुंबई के पुलिस आयुक्त के पद से स्थानांतरित कर होम गार्ड्स विभाग में भेज दिया गया था। सिंह ने सरकार को भेजे पत्र में देशमुख पर भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग का आरोप लगाया था।

उन्होंने पिछले महीने देशमुख के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग को लेकर उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका भी दायर की थी।

उच्च न्यायालय ने पांच अप्रैल को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सिंह द्वारा देशमुख के खिलाफ लगाए गए आरोपों की प्रारंभिक जांच करने को कहा था, जिसके बाद गृह मंत्री ने पद से इस्तीफा दे दिया था।

सीबीआई ने प्रारंभिक जांच पूरी करने के बाद देशमुख के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की थी।

सिंह की याचिका न्यायमूर्ति एस एस शिंदे और न्यायमूर्ति मनीष पिटाले की पीठ के समक्ष पेश की गई जिसने राज्य सरकार को याचिका में लगाए गए आरोपों का जवाब देने का निर्देश देते हुए मामले में सुनवाई की अगली तारीख चार मई तय की।

सिंह के वकील मुकुल रोहतगी ने कहा कि याचिका महाराष्ट्र सरकार द्वारा एक अप्रैल और 20 अप्रैल को दिये गए दो आदेशों को चुनौती देती है जिसमें डीजीपी संजय पांडे को सिंह के खिलाफ प्रारंभिक जांच करने का निर्देश दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं